आज का राशिफल 21 अगस्तः मेष-तुला राशि के जातकों का दिन शुभ, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Daily Horoscope 21 August, 2019: दैनिक राशिफल की मदद से हम अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आज मेष, मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। (फोटो- सोशल मीडिया)

Daily Horoscope 21 August, 2019: हिंदू धर्म में राशियों का काफी महत्व होता है, हालांकि हिंदू धर्म में कर्मों को भी प्रधान बताया गया है। राशियों पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता रहता है। इससे आपके काम भी प्रभावित होते हैं। राशिफल की मदद से आप आने वाले कल को कुछ हद तक बदलने में कामयाब रहते हैं। इसके जरिए आप सावधानी बरतते हुए अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) यानी 21 अगस्त, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

मेष राशि के जातकों को आज व्यवसाय अथवा नौकरी क्षेत्र में लाभ होगा। आज नए सौदे या असाइनमेंट आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। आपका भाई आज आपके लिए मददगार साबित होगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज रुपये-पैसों को लेकर सतर्क रहें, हानि हो सकती है। यात्रा करने वाले जातकों का दिन ठीक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बहस में ना पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। यात्रा करने वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

कर्क राशि के जातकों का दिन उत्तम रहेगा। आज बगैर मेहनत आपके काम पूरे होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ की स्थिति बन रही है। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। संतान की चाह रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि कई लोगों के साथ आपकी बहस होने की संभावना है। आज शाम आप परिवार अथवा दोस्तों के साथ पार्टी या फिर सैर का आनंद ले सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा। किसी प्रकार की रुकी हुई रकम मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को आज लोगों से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। आपके पास आज ऊर्जा की कमी होगी। लंबे समय के लिए निवेश करने से बचें वरना भविष्य में परेशान रहेंगे। बीमारी से बचने के लिए हर वह सावधानी बरतें जो आप बरत सकते हैं।

तुला

तुला राशि के जातक आज बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आज खर्च ज्यादा होगा। आपका जीवनसाथी भविष्य से जुड़ी बेहतर सलाह देगा। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा दिन बिताएंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। आज आप बहस से बचें। बात करते समय वाणी पर संयम रखें। आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी और साथी का व्यवहार अच्छा रहेगा।

मकर

मकर राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यालय या घर का पुनर्निर्माण कराने पर विचार कर सकते हैं। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। याद रखिए कि कोई भी गलत कार्य हमेशा बुरा परिणाम लाता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक आज अपने दोस्तों के साथ पार्टी या सैर के लिए जा सकते हैं। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप सुरक्षित महसूस करेंगे। आज आप दोस्तों के सहयोग से किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा बितेगा। उनकी मनोकामनाएं हकीकत में बदल हो सकती हैं। आज आप उत्साहित रहेंगे और कार्यक्षेत्र में मन लगेगा। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आज किसी से भी बातचीत के दौरान वाणी में नरमी रखें, भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।