Daily Horoscope 28 August, 2019: मिथुन-वृश्चिक राशि वालों का चिंता में गुजरेगा दिन, इन राशियों को होगा धन लाभ

Daily Horoscope 28 August, 2019: जहां, मकर (Capricorn) राशि के लोगों को आज मान-सम्मान मिलेगा। वहीं, धनु (Sagittarius) राशि के लोगों को सावधानी से दिन बिताना होगा। जानिए कैसा होगा आज का आपका दिन।

28 August 2019- आज का राशिफल (फोटो साभार- हिंदी रश)

राशियों का हमारी लाइफ पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं। तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जानें।

इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जानें। यानी राशि के मुताबिक आप ये जानिए कि आपका आने वाला वक्त (Future) कैसा होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope 28th August) यानी 28 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

मेष राशि के लोगों को मानसिक रूप से काफी सारी उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा। आप बाकी सोर्स के जरिए पैसा कमाएंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चे होंगे। छात्रों के लिए यह औसत दिन होगा। आपके शादीशुदा जीवन में थोड़ी चीजों को लेकर गिरावट हो सकती है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को चल रही समस्याओं से मानसिक राहत का मिलेगी। आप अपनी माँ और भाइयों के कारण लाभ कमाएँगे। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ा अचानक लाभ होना आपको खुश कर देगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोग मानसिक उलझनों के कारण निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको अपने काम में सफलता पाने में मदद करेगा। छात्रों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

कर्क

कर्क राशि के लोग अच्छे दिन बिताएंगे। आपको अपने सभी कार्यों में बहुत आसानी से सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति स्थिर रहने वाली है। ऐसे में आज का दिन आपका अच्छा बितेगा।

सिंह

सिंह राशि के लोग मानसिक रूप से बेचैन और परेशान रहेंगे। अत्यधिक खर्च की संभावना रहेगी। आज कोई आपकी सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है ऐसे में सावधान रहिए। आपकी यात्रा करने की संभावना है।

कन्या

कन्या राशि के लोग बिजनेस में लाभ प्राप्त करेंगे। धन के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और उनके चलते लाभ कमाएंगे। कोई नौजवान या बच्चा आज आपको गर्व महसूस कराएगा। आप अपने वैवाहिक जीवन में संतुष्ट रहेंगे।

तुला

तुला राशि के लोगों को आज उनके अच्छे कामों का फल मिलेगा। यह दिन नौकरी करने वालों के साथ-साथ कारोबारियों के लिए भी बेहतरीन परिणाम लाएगा। आपके बड़े आज आपको आशीर्वाद देंगे। आप पैसों से जुड़ा लाभ कमा सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग परेशान होंगे क्योंकि आपके सहयोगी वर्कप्लेस पर आपका सहयोग नहीं करेंगे। आपको बिजनेस में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें।

धनु

धनु राशि के लोगों को सावधानी से दिन बिताना चाहिए। आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बहुत अधिक खर्चों के कारण आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है। अपने बोली को लेकर सचेत रहें और आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

मकर

मकर राशि के लोगों को आज किसी प्रकार का मान-सम्मान मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़े लाभ के लिए चीजें और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। कार्यक्षेत्र में लोग सहयोग करेंगे। आप अपने आराम पर खर्च करेंगे।

कुंभ

कुंभ राशि के लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अत्यधिक खर्च के कारण परेशान रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने काम के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आपने किसी लोन के लिए आवेदन किया है तो वो आपको  मिल जाएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

मीन राशि के लोग अपने मन को हर तरह के विचारों से युक्त पाएंगे जो आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बाधित करेगा। खाने पीने पर ध्यान न देना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। किसी भी बहस और चर्चा से दूर रहें।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।