Beauty Tips: किचन में मौजूद प्याज से आप पा सकती हैं दीपिका पादुकोण जैसी खूबसूरती, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

प्याज (Onion Beauty Benefits) रंगत निखारने के साथ ही झड़ते बालों (Hair Loss Tips) से राहत दिलाता है। जानिए कैसे प्याज से आप पा सकती हैं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी खूबसूरत स्किन और बाल।

दीपिका पादुकोण जैसी खूबसूरती के लिए प्याज का करें इस्तेमाल(फोटो:विरल/मानव)

आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला प्याज (Onion Beauty Benefits) आपकी खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। औषधीय गुणों से भरा प्याज आपकी त्वचा और बालों को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है।

ये चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही झड़ते बालों (Hair Loss Tips) से राहत दिलाता है। जानिए कैसे प्याज से आप पा सकती हैं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी खूबसूरत स्किन और बाल।

नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या किसी तरह के जलने-कटने की परेशानी हो, तो इसका इस्तेमाल ना करें।

1. इसके एंटीमाइक्रोबाइल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसका रस निकाल लें और रूई की मदद से आप प्रभावित हिस्सों में लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। कुछ दिनों तक हर रोज इस्तेमाल करें।

2. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी पिंपल के बैक्टिरिया को खत्म करके इस परेशानी से राहत दिलाताीहै। इसके लिए प्याज का रस लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पिंपल वाले हिस्से में लगाएं। सूखने पर धो लें।

3. प्याज में विटामिन ए, सी और ई पाएं जाते हैं। ये यूवी किरणों से होने वाले नुकसान और फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। प्याज से आप झुर्रियों जैसी परेशानी से राहत पा सकती हैं। प्याज का रस लें और इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाकर मसाज करें।

4. रंगत निखारने के लिए प्याज के रस से एक आसान पेस्ट बनाएं। डेढ़ चम्मच (बड़ा) प्याज के रस को 1 बड़ा चम्मच बेसन में मिलाएं। इसमें 1 छोटा चम्मच दूध और पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे गुलाबजल में डुबे रूई से हटाएं और चेहरा धो लें।

5. इससे बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है और झड़ते बालों की समस्या दूर होती है। प्यार में सल्फर मौजूद होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस से हफ्ते में दो बार बालों का मसाज करें। आधे घंटे बाद धो लें।

जानिए झाइयां खत्म करने के घरेलू नुस्खे क्या हैं…

वीडियो में देखिए रूखे बालों की परेशानी खत्म करने के उपाय…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।