Desi Ghee Health Benefits: वजन कम करने में मददगार होता है देसी घी, लेकिन कैसे? जानिए यहां

बड़े-बुजुर्ग हमेशा से देसी घी (Desi Ghee Health Benifits) को चमत्कारी औषधि मानते हुए आए हैं। यह वजन कम करने में तो मददगार होता ही है, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

देसी घी वजन कम करने में भी काफी मददगार है। (फोटो- सोशल मीडिया)

आजकल की दिनचर्या में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। खानपान पर ध्यान ना देने की वजह से इंसान कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। जंक फूड से हमारे शरीर को बहुत नुकसान होता है। देखा जाए तो आज के समय में ज्यादातर लोग बाल झड़ना, नजर कमजोर होना और मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद देसी घी (Desi Ghee Health Benifits) आपका वजन कम करने में काफी मददगार है।

काफी लोगों को भ्रम होता है कि देसी घी में फैट होता है और इससे वजन बढ़ता है, लेकिन आपको बता दें कि देसी घी शरीर में इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करता है और यह आपको फिट रखने में मदद करता है। घर पर बने हुए घी में फॉस्फोलिपिड्स पाए जाते हैं, यही वजह है कि यह बाजार में बिकने वाले घी से ज्यादा फायदेमंद होता है।

डीएचए का अच्छा सोर्स होता है देसी घी

एक रिसर्च में पाया गया है कि देसी घी डीएचए (ओमेगा 3 फैटी एसिड) का अच्छा सोर्स है और यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि हमारा शरीर इसे नहीं बना पाता है। डीएचए कैंसर, हार्ट अटैक, शूगर, आर्थराइटिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो प्रतिदिन 1 से 2 चम्मच घी का सेवन करें।

देसी घी में पाया जाता है अमिनो एसिड

दरअसल देसी घी में अमिनो एसिड पाया जाता है और यह शरीर के फैट सेल को सिकोड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही घी में मौजूद ओमेगा 6 को भी वजन करने में फायदेमंद माना गया है। घी के सेवन से आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। आंखों की समस्या खत्म होती है। साथ ही यह शरीर से विषैले पदार्थों को खत्म करने में भी सहायक है।

जरूरत से ज्यादा सेवन करने से होगा नुकसान

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है और यहां पर देसी घी के संदर्भ में भी यही नियम लागू होता है। उम्र और शरीर के प्रकार के हिसाब से 1 या 2 चम्मच घी हर दिन पर्याप्त है, लेकिन प्रतिदिन घी का सेवन इससे ज्यादा मात्रा में करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। घी के अलावा फ्लेक्स सीड्स, अखरोट और मछली के तेल में भी ओमेगा 3 पाया जाता है।

नोटः खबर में दी गई जानकारी महज सलाह है। यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। हिंदी रश डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

पतले बालों को मिनटों में दिखा सकती हैं घना और खूबसूरत, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके…

देसी घी के इस्तेमाल से आप भी पा सकती हैं करीना कपूर जैसी बेदाग सुंदरता, तो बस अब झटपट कर लीजिए ये 6 काम, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।