Dhanteras 2022 धनतेरस पर इन 5 चीजों को ना करे गलती से भी खरीदने की भूल, होता है बेहद अशुभ

धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करना परिवार के लिए अशुभ माना जाता हैं. आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में. जिन्हें खरीदने से इंसान को बचना चाहिए

हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2022)  पर्व को बहुत ही शुभ माना गया है।  इस बार ये त्योहार 23 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा. कहा जाता है कि धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन सोने, चांदी, बर्तन इत्यादि जैसे शुभ धातु को खरीदने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनका घर सालभर धन-दौलत से भरा रहता है. हालांकि शास्त्रों में इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करना परिवार के लिए अशुभ माना जाता हैं. आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में. जिन्हें खरीदने से इंसान को बचना चाहिए.

कांच के बर्तन खरीदना वर्जित

धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन कांच के बर्तन खरीदने की मनाही की गई है. क्योकि कांच का संबंध राहु से होता है. ऐसे में अगर आप धनतेरस पर कांच के बर्तन खरीदकर लाते हैं तो आप राहु ग्रह को घर में आने का न्योता दे रहे होते हैं. इसके चलते परिवार के लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो जाती है.यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान ड्रग्स लेता है, आमिर का पता नहीं, एक्ट्रेसेस का तो भगवान मालिक’; बाबा रामदेव के निशाने पर बॉलीवुड

लोहे की चीज खरीदना अशुभ

शास्त्रों में धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन लोहे की चीज खरीदने से बचना चाहिए. इसका कारण ये है कि लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में अगर आप लोहे की कोई चीज खरीदकर लाते हैं तो आपके घर में शनि देव विराजमान हो जाएंगे, जिसके बाद अनिष्ट होने की आशंका बढ़ती जाएगी.

नुकीली या धारदार चीजें न खरीदें

चाकू, सुईं, पिन, कैंची या अन्य कोई भी धारदार चीज धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कभी नहीं खरीदनी चाहिए. इस दिन ऐसी चीजों की शॉपिंग सही नहीं मानी जाती. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. यह भी पढ़ें: Box Office: नहीं चला ‘Code Name Tiranga’ में परिणीति चोपड़ा का क्रेज, पहले दिन ही औंधे मुंह जा गिरी फिल्म!

एल्यूमिनियम का सामान न लें

धनतेरस (Dhanteras 2022) पर एल्युमिनियम के सामान या बर्तन खरीदने वर्जित माना जाता हैं. एल्युमिनियम पर राहु का काफी प्रभाव होता है. उसे दुर्भाग्य का सूचक भी माना जाता है. ऐसे में धनरेस पर अगर इसकी खरीद करते हैं तो आपके लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

प्लास्टिक के सामान से बचें

धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन प्लास्टिक से बनी कोई चीज नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करना से घर में बरकत नहीं होती और मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं. इसके बजाय स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं. उनकी खरीद से कुंडली में दोष दूर हो जाते हैं.

 

यह भी पढ़ें: अगले साल ईद के मौके पर धमाल मचाएगी सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’, भाईजान का नया लुक देखकर दीवाने हुए फैंस

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

chhayasharma :मेरा नाम छाया शर्मा है. मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से काम कर रही हूं. मैं सेलिब्रिटी न्यूज, लाइफस्टाइल कंटेंट और फैशन ट्रेंड्स की विशेषज्ञ हूं. मुझे नई और अनोखी कहानियों की खोज करने का शौक है और मुझें अपने रीडर्स के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नई-नई खबरें और गॉसिप लिखना बेहद पसंद है. मैं एक उत्सुक पाठक, फिल्म शौकीन और संगीत प्रेमी हूं. और हमेशा अगली बेहतरीन कहानी की तलाश में रहती हूं