Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए ये 5 फल हैं बेस्ट, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

आप भी डायबिटीज के मरीज (Best Fruits For Diabetes Patient) हैं और फलों को लेकर आपके मन में दुविधा है, तो यहां जानिए ऐसे फल जिन्हें आप बेहिचक खा सकते हैं।

डायबिटीज के मरीज कई ऐसे फल हैं जिन्हें खाकर अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं(फोटो:पिक्साबे)

डायबिटीज (Tips For Diabetes Patient) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसी कोई भी चीज जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है उससे उन्हें परहेज करने की सख्त हिदायत दी जाती है।

ऐसे में अक्सर इनके मन में किसी भी खाने वाली चीज को लेकर उलझन होती है कि क्या उसे खाना उनके लिए सेफ है या नहीं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज (Fruits For Diabetes Patient) हैं और फलों को लेकर आपके मन में दुविधा है, तो यहां जानिए ऐसे फल जिन्हें आप बेहिचक खा सकते हैं।

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे से बेहतर कोई फल नहीं होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो शुगर लेवल को मैंटेन करने में मदद करते हैं।

2. विटामिन ए, सी, पौटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरा कीवी आपके ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है और ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है। इसलिए इसे डायबिटीज में खाना बेहद सेहतमंद होता है। आप चाहे तो नाशपाती भी खा सकते हैं।

3. सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये हर किसी को पता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी लाभकारी होता है। सेब ना सिर्फ शुगर लेवल को मैंटन करता है, बलकि ये कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है।

4. अमरूद में डायट्री फाइबर होता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।

5. बेरी में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी, ब्लैकबैरी ये सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मददगार होती हैं। इसके अलावा, आप एवाकाडो जैसे फल भी खा सकते हैं।

जानिए डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।