Hair Care: रूखे बालों से हैं परेशान, तो किचन की इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत-मुलायम बाल

रूखे बालों (Dry Hair Tips) की वजह से आपकी खूबसूरती कम हो जाती है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो जानिए ऐसे घरेलू तरीके (Home Remedies) जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना पैसे खर्च किए रूखे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं।

रूखे बालों से बचने के लिए घरेलू तरीके अपनाएं(फोटो:पिक्साबे)

रूखे बालों (Dry Hair Tips) की वजह से आपकी खूबसूरती कम हो जाती है। इससे आपके बाल बेजान नजर आने लगते हैं। आप इस परेशानी से बचने के लिए टीवी पर दिखने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन मनचाहा रिजल्ट शायद ही मिलता है। यहां जानिए ऐसे घरेलू तरीके (Home Remedies) जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना पैसे खर्च किए रूखे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं।

1. एलो वेरा जेल नेचुरल कंडीशनर होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और अमिनो एसिड रूखे बालों की परेशानी खत्म करने में असरदार होता है। रात में सोने से पहले एलो वेरा जेल और थोड़ा नारियल तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। सुबह धो लें।

2. केले में मौजूद पोटैशियम बालों को मौजूद बनाने में मदद करता है और रूखेपन से राहत दिलाता है। एक पका केला लें और इसे मसलकर पेस्ट तैयार करें। इसे  जड़ों से लेकर पूरे बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 15 मिनट बाद शैम्पू कर लें। रूखे बालों की ज्यादा समस्या हो, तो अंडे के साथ इस्तेमाल करें।

3. घी में मौजूद फैट बालों के रूखेपन को खत्म करने में काफी असदार होते हैं। इससे बाल लंबे भी होते हैं। रात में सोने से पहले बालों की लंबाई के हिसाब से एक कटोरी में घी लें और हल्का गुनगुना कर लें। इसे उंगुलियों की मदद से बालों पर लगाएं। सुबह धो लें।

4. दही के इस्तेमाल से बालों में चमक भी आती है और ये मुलायम बनते हैं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच शहद और आधा कप दही मिलाकर जड़ों से लेकर पूरे बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धोकर शैम्पू कर लें।

5. अंडे में मौजूद प्रोटिन बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। रूखे बालों के लिए इसे बादाम तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में अंडा लें और इसे अच्छी तरह फेंट लें। इसमें 2 बड़े चम्मच बादाम तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद धो लें।

जानिए डैंड्रफ की परेशानी खत्म करने के घरेलू तरीके…

वीडियो में देखिए खूबसूरत बाल पाने के घरेलू तरीके…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।