Monsoon Care Tips: बारिश में होने वाले आंखों के इंफेक्शन से पाना है तुरंत राहत, तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

बारिश के मौसम में आंखों का इंफेक्शन (Monsoon Eye Infection home Remedies) काफी देखने मिलता है। इसकी वजह से आपको आंखों में दर्द, सूजन और रेडनेस की परेशानी से गुजरना पड़ता है। जानिए ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकती हैं।

मॉनसून में होने वाले आई इंफेक्शन से बचने के लिए घरेलू तरीके अपनाएं(फोटो:ट्विटर)

बारिश (Monsoon Care Tips) के मौसम में कई बीमारियां आपको अपना शिकार बनाती हैं। इस दौरान कई तरह के इंफेक्शन भी देखने मिलते हैं। इन्हीं में से एक है आंखों का इंफेक्शन (Eye Infection)। इसकी वजह से आंखों में जलन, खुजली, रेडनेस और पानी आने जैसी समस्याएं होती हैं।

इससे बचने के लिए आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू तरीके भी हैं जिनसे आप इस परेशानी से तुरंत राहत पा सकते हैं। तो बिना देर किए जानिए ऐसे देसी उपाय जिनसे आप बारिश में आंखों में होने वाले इंफेक्शन से छुटकारा (Monsoon Eye Infection home Remedies) पा सकते हैं।

1. तुलसी अपने एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी के लिए जानी जाती है। ये आपको ना सिर्फ सर्दी-खांसी से राहत दिलाती है, बल्कि इससे आप आंखों के इंफेक्शन से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए कुछ तुलसी पत्ते धोकर रातभर एक कप पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी से आंखों को धो लें।

2. धनिया के पत्ते आपको आंखों में होने वाली जलन और सूजन से भी राहत दिलाएगी। कुछ धनिया के पत्ते लें और इसे धोकर एक कप पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इस पानी से आंखों को अच्छी तरह धोएं। दिन में ऐसा दो बार करें।

3. सेब के सिरके में मेलिक एसिड होता है, जो इस परेशानी से आराम दिलाता है। इसके लिए एक कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस पानी को रूई की मदद से आंखों पर 3-4 बार लगाएं। दिन में इसका 2 बार इस्तेमाल करें।

4. शहद (Honey Benefits) एक नेचुरल आई ड्रॉप की तरह काम करता है। इसे आप चाहे तो गुलाबजल में मिलाकर रूई की मदद से आंखों पर लगाकर इसकी सफाई करें। इसके अलावा, आप इसे पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. सौंफ का पानी भी इससे राहत दिलाने में मदद करता है। 1 बड़ा चम्मच सौंफ एक कप पानी में उबाल लें। इस पानी को छानकर थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इससे आंखों को धोएं। दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।

बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से बचने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, पलभर में मिलेगी राहत…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।