Makeup Tips: आईशैडो लगाते वक्त इन जरूरी टिप्स का रखें ध्यान, मिलेगा ग्लैमरस और खूबसूरत लुक

आईशैडो (Eyeshadow Tips) से आपकी आंखों को खूबसूरती मिलती है। इसके लिए जरूरी होता है कि इसे लगाते (How To Apply Eyeshadow) वक्त आप कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें। जानिए इन टिप्स के बारे में।

आईशैडो लगाने के टिप्स (फोटो: पिक्साबे)

आईशैडो (Eyeshadow Tips) से आपकी आंखों को खूबसूरती मिलती है और साथ ही आपका लुक ग्लैमरस नजर आता है। लेकिन इसमें खूबसूरत और ग्लैमरस लुक पाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। साथ ही इसे लगाते वक्त कुछ गलतियां करने से हमेशा बचकर रहें।

यहां जानिए ऐसे टिप्स जिन्हें आईशैडो (How To Apply Eyeshadow) लगाते वक्त हमेशा याद रखें। इन टिप्स (Makeup Tips) को हर लड़की को जरूर फॉलो करना चाहिए। इससे आप गलतियां करने से भी बचेंगी और आपको खूबसूरत लुक भी मिलेगा।

1. इसे लगाने से पहले आइलिड्स को हमेशा अच्छी तरह जरूर पोंछ लें। इससे ऑयल और गंदगी निकल जाएगी। इससे आपका आईशैडो लंबे वक्त तक खराब नहीं होगा और इसकी खूबसूरती बनी रहेगी। आई प्राइमर हो तो इसका इस्तेमाल जरूर करें।

2. मार्केट में हर मेकअप प्रोडक्ट को लगाने के लिए अलग-अलग ब्रश मिल जाएंगे। इनके इस्तेमाल से आप खूबसूरत लुक पा सकती हैं। आईशैडो लगाने के लिए भी आईशैडो ब्रश के साथ-साथ ब्लेंडिंग ब्रश का जरूर इस्तेमाल करें।

3. कई बार आईशैडो लगाते वक्त ये अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होते हैं इससे आपका लुक खराब नजर आता है। इसके लिए ब्लेंडिंग ब्रश जरूरी होता है। इससे आईशैडो के हार्स लाइन को स्मज करके इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।

4. आईशैडो का शेड बेहतर तरह से उभारने और ग्लैमरस लुक के लिए पहले हल्का व्हाइट शैडो आईलिड्स पर लगाएं। इसे अच्छी तरह पूरी आईलिड्स पर मिलाएं। इसके बाद अपना पसंदीदा आईशैडो लगाएं।

5. अगर आप चाहती हैं कि इसमें आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आए, तो अपने ब्रो बोन को भी हाईलाइट करना ना भूलें। ब्रो बोन यानि की पलकों और आंखों के बीच की हड्डी वाला हिस्सा इसे हाईलाइट करने के लिए लाइट शेड वाले आईशैडो का इस्तेमाल करें।

जानिए आईलाइनर लगाते वक्त कौन-सी गलतियां न करें…

वीडियो में देखिए करीना कपूर जैसे काजल में कैसे बोल्ड लुक पाएं…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।