Health Tips: क्या आपको भी होती है पैरों में जलन, तो आजमाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे

कई बार हमारे पैरों में अचानक काफी जलन(Feet Burning Sensation) होने लगती है। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों(Home Remedies) की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की मेहनत करने की जरूरतक नहीं पड़ेगी। जानिए क्या हैं वो तरीके।

पैरों में होने वाली जलन से बचनेके लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं(फोटो:ट्विटर)

अक्सर कई बार हमारे पैरों में अचानक काफी जलन(Feet Burning Sensation) होने लगती है। गर्मियों(Summer Tips) में ये परेशानी काफी आम होती है। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। ये आपके पैरों को रिलैक्स करने के साथ ही जलन से भी राहत दिलाएंगे। जानिए इन बेहतरीन नुस्खों(Home Remedies) के बारे में।

1. हल्दी (Turmeric Benefits) में मौजूद एंटीइंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी इस परेशानी से राहत दिलाने का कारगर उपाय है। 1 बड़े चम्मच हल्दी में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपने तलवों पर अच्छी तरह लगाएं। 5 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर इसे अच्छी तरह धो लें। आप चाहे तो इस पेस्ट को ठंडा करके भी लगा सकती हैं।

2. सेंधा नमक की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप एक टब गुनगुने पानी (Lukewarm Water Benefits) में एक चौथाई कप सेंधा नमक मिलाएं। इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद पैरों को अच्छी तरह पोंछ लें। इससे आपको किसी तरह के दर्द और सूजन से भी राहत मिलेगी।

3. करेले के पत्ते पैरों की जलन खत्म करने का एक असरदार उपाय है। कुछ करेले की पत्तियां लें और इसे अच्छी तरह धो लें। अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे अपने पैरों और तलवों पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। दिन में दो बार ऐसा करें।

4. सेब का सिरका अगर आपके घर में मौजूद हो, तो इसे भी पैरों की जलन से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक टब में पानी लें और इसमें 2-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसमें पैरों का 10 से 15 मिनट डुबोकर रखें।

5. अगर आप इसके लिए बेहद आसान उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आप ठंडे पानी की मदद लें। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस एक टब में ठंडा पानी लें और पैरों को इसमें 5 मिनट तक डुबोकर रखें। दो मिनट बाद फिर इसे 5 मिनट तक डुबोकर रखें। दो से तीन बार ऐसा करें।

जानिए आपकी कौन-सी गलतियां जोड़ों और कंधे के दर्द की वजह बनती हैं…

वीडियो में कैसे करें घर पर वजन कम….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।