Best Summer Foods: गर्मी के सीजन में करें ये फ़ूड शामिल, इस व्यंजनों से होगा ये फ़ायदा

Best Summer Foods: गर्मी के सीजन में बहुत ही ध्यान से भोजन करना चाहिए। अपने भोजन में हल्का और स्वादिष्ट भोजन शामिल करें, आप इस मौसम में नारियल पानी, निम्बू पानी , दाल खिचड़ी, दही, सलाड, और छास या लस्सी शामिल कर सकते है।

गर्मी का सीजन (Summer Season) बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला हैं। कहा जाता हैं कि होली के बाद गर्मी का सीजन शुरू हो जाता है। क्या आप तैयार है, कॉटन ड्रेस, सनग्लासेस और लोशन के साथ? लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है खाना (Summer Food)? गर्मी के मौसम में ज्यादा चटाकेदार खाना नहीं खाना चाहिए, इससे आपका पैट बिगड़ सकता है। आप इस सीजन में जूस या हल्का खाना खा सकते जो आसानी से हजम हो जाए। तो चलिए देखते हैं गर्मी के मौसम में कौन से स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप ले सकते है।

1. Watermelon

कलिंगड़ में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह आपके डैमेज स्किन को ठीक करता है और आपको हाइड्रेट भी रखता है।

2. Coconut Water

नारियल पानी नुट्रिशन से भरपूर है। यह आपको पेट की हर बीमारी से बचाता है और पेट तो ठंडा रखता है। ऐसे मौसम में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

3. Lemon Juice

गर्मी के मौसम से आपको सिर्फ नींबू पानी ही बचा सकता हैं। एक ग्लास निम्बो पानी, गर्मी और थकवाट को कुछ क्षणों में दूर कर देगी।

4. Cucumber

ककड़ी आपके स्किन, बालों के लिए बहुत अच्छा ही और यह आपके शरीर के टॉक्सिन्स को निकालकर उसे साफ़ रखता है। काकड़ी पर नींबू और हल्का मसाला लगाकर खाने का मजा ही और है। आने वाले गर्मी के सीजन में ऐसा जरूर ट्राय करें।

5. Corn

कॉर्न यानी भुट्टा में lutein and zeaxanthin होता है। भुट्टा असल में बारिश में खाने में मजा आता हैं लकिन आप इसे गर्मी के सीजन में भी खा सकते है।

 

6. Dahi or Raita

दही आपके पेट को ठंडा रखता हैं। चाहे आप इसमें शक्कर डालकर खाये या फिर इसका रायता बनाकर भी लंच या डिनर में खा सकते हैं।

7. Green Vegetable

गर्मी के मौसम से मसालेदार व्यंजनों से बचे, आप इस सीजन में हरे सब्जी को एड कर सकते हैं। खासकर पालक की सब्जी, पालक गर्मी के आपको ठंडे का एहसास दिलाएगा।

8. Dal Khichdi

गर्मी के मौसम के खाना खाने की इच्छा नहीं होती है, जिसके वजह से आपका डाइट प्लान बिगड़ सकता हैं। ऐसे समय आप दाल खिचड़ी, दाल तड़का खिचड़ी या सिर्फ दाल-चावल खा सकते हैं।

9. Salad

सलाड व्यंजनों में सबसे पौष्टिक आहार है। सलाड को आप भोजन के साथ भी ले सकते है या सिर्फ सलाड भी खा सकते है।

10. Chaas and Lassi

गर्मी के मौसम में छास और लस्सी के सेवन जरूर करना चाहिए। ध्यान रहें छास सिर्फ आप दोपहर में पी सकते हैं, शाम के वक़्त छास पिने से आपको नुकशान पहुंचेगा।