Health Tips: हर रोज खाली पेट खाएं लहसुन, कब्ज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक, कई परेशानियों से मिलेगी राहत

किचन में मौजूद लहसुन (Garlic Benefits) आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। ये आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। जानिए हर रोज खाली पेट लहसुन खाने के लाजवाब फायदों(Health Tips) के बारे में।

लहसुन खाने से कई बीमारियों से राहत मिलती हैं(फोटो:पिक्साबे)

हर घर के किचन में दूसरे मसालों की तरह ही लहसुन(Garlic Benefits) भी जरूर मौजूद होता है। कई बार इसे आप सब्जियों में डालकर स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस लहसुन को आप बस अपनी सब्जी के स्वाद के लिए इस्तेमाल करते हैं वो आपके बड़े काम का साबित हो सकता है।

जी हां, लहसुन की एक कली आपको कई बीमारियों से दूर रखती है। इसकी मदद से आप खुद को स्वस्थ रख सकते और साथ ही ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों को दवा के बिना ही बस एक लहसुन से दूर कर सकते हैं। जानिए इसके ऐसे ही बेहतरीन सेहत(Health Tips) से जुड़े फायदे।

1. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर(High BP Control Tips) की परेशानी है, तो लहसुन इसका रामबाण इलाज साबित हो सकता है। लहसुन में बायोएक्टिव सल्फर , एस-एललिस्सीस्टीन मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हर रोज आप खाली पेट एक लहसुन की कली खाएं।

2. लहसुन ब्लड को जमने से रोकता है यानि ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी खत्म करने में मदद करता है। लहसुन का सेवन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिनका खून अधिक गाढ़ा होता है। ये खून को पतला कर उसके प्रवाह को सही करता है।

3. अगर आप कब्ज या पेट से जुड़ी ऐसी कोई बीमारी से जूझ रहे हैं, तो हर रोज सुबह लहसुन खाएं। इसके लिए आप पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पिएं। इससे आपका पेट भी साफ होगा।

4. लहसुन आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल जिसे आम भाषा में बैड कोलेस्ट्रोल कहते हैं उसे कंट्रोल करने में असरदार होता है। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे हार्ट अटैक इनसे दूर रहते हैं और इसका खतरा कम हो जाता है।

5. अगर आपको भूख न लगने की परेशानी हो, तो सुबह खाली पेट इसे खाएं। इसे आपका पाचन क्रिया बेहतर होता है और आपको भूख भी लगती है। साथ ही अगर आपको दांत का दर्द हो, तो लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों पर लगाएं। इससे आराम मिलेगा।

नोट- अगर आपको लहसुन से कोई एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें या किसी तरह का दवा का सेवन कर रहे हो, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें।

जानिए सुबह खाली पेट चाय पीने से क्या नुकसान होते हैं….

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे आप अपना वजन कम कर सकते हैं….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

View Comments (1)