Hair Care Tips: अगर आप भी तेल लगाते वक्त करती हैं ये गलतियां, तो बालों को हो सकता है नुकसान

बालों की खूबसूरती (Hair Care Tips) और मजबूती के लिए आप भी तेल लगाती हैं। लेकिन कई बार इसके बावजूद भी आपके बाल रूखे और बेजान रहते हैं। इसकी वजह कुछ गलतियां (Oiling Mistakes) हैं, जो आप इसे लगाते वक्त करती हैं।

तेल लगाते वक्त कुछ गलतियों से बचकर रहें(फोटो: पिक्साबे)

बालों की खूबसूरती (Hair Care Tips) और मजबूती के लिए ये जरूरी होता है कि आप इसकी सही केयर करें। इसके लिए इसे नियमित रूप से शैम्पू करने के साथ ही पोषण के लिए तेल से बालों का मसाज जिसे ऑयलिंग कहते हैं उसे करना भी जरूरी होता है।

लेकिन कई बार ऑयलिंग (Oiling Tips) के बाद भी आपके बाल रूखे और बेजान ही नजर आते हैं। इसकी वजह आपकी कुछ गलतियां (Oiling Mistakes) हैं, जो आप इसे करते वक्त करती हैं। यहां जानिए कैसे ऑयलिंग करते वक्त किन बातों का ख्याल रखें।

1. तेल लगाने से पहले चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाना ना भूलें। इससे जब आप तेल लगाएंगी, तो बाल उलझकर टूटेंगे नहीं और जड़ तक अच्छी तरह ये अब्जॉर्ब होकर बालों को पूरा फायदा पहुंचाएगा।

2. कभी भी प्रेशर के साथ तेल को ना लगाएं। इससे बाल कमजोर होकर टूटते हैं। साथ ही एक ही बार में पूरे सिर पर इसे ना लगाएं। हमेशा बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर रूई या उंगलियों की मदद से जड़ से सिरे तक लगाएं।

3. कभी भी तेल ऐसे ही ना लगाएं। इसे हमेशा पहले हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुना तेल आपके जड़ों में अच्छी तरह सोखकर बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें खूबसूरत बनाता है।

4. तेल लगाने के बाद कभी भी टाइट चोटी बनाने की गलती ना करें। बालों के जड़ कमजोर होकर इनके टूटने की वजह बनेगा। हमेशा एक ढीली चोटी (Braid Tips) बनाएं।

5. तेल लगाते वक्त हमेशा इसे जड़ पर लगाकर ना छोड़े। इसे जड़ से सिरों तक लगाएं। उंगुलियों की मदद से इसे लगाकर जड़ों का 10 मिनट तक मसाज करें। ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है

6. तेल लगाने के बाद इसे तुरंत धोने की गलती ना करें। इसे बालों पर अपना असर दिखाने का पर्याप्त वक्त दें। कोशिश करें कि इसे रात में लगाएं। अगर वक्त की कमी हो, तो नहाने से 2-3 घंटे पहले इसे लगाएं।

7. अगर आपके पास वक्त हो, तो इसे लगाने के बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। अब इससे 10 मिनट तक अपना पूरा सिर ढके। इससे तेल आपकी बालों में अच्छी तरह सोख जाएगा।

जानिए दोमुंहे बालों से बचने के घरेलू तरीके….

वीडियो में देखिए रूखे बालों की परेशानी खत्म करने के घरेलू नुस्खे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।