Health Tips: किशमिश को भिगोकर खाने से मिलेंगे ये हैरतअंगेज फायदे, दूर होंगी कब्ज-ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां

सिर्फ एक किशमिश (Raisin Benefits) आपको हाई ब्लड प्रेशर और एनीमिया की परेशानी से राहत दिला सकती है। आज हम आपको बताएंगे किशमिश का नियमित सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

किशमिश एक फायदे अनेक (फोटो-पिक्साबे)

एक छोटी से किशमिश में छुपा है सेहत का खजाना, अगर हम ऐसा कहें तो कुछ भी गलत नहीं है। खट्टे-मीठे स्वाद वाली किशमिश जैसे अपने स्वाद से सभी को लुभाती है। वहीं इसका नियमित सेवन करने से बेहतरीन फायदे (Raisins Benefits) भी पहुंचाती है। किशमिश में ऊर्जा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। किशमिश को रातभर भिगोकर सुबह उसका पानी पीने के भी कई फायदे हैं। अगर आप रोजाना सिर्फ 10 किशमिश के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाएं, तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही सेहत भी बेहतर होगी।

Raisins Health Benefits: आइए एक नजर डालते हैं किमिश में छुपे फायदों पर..

* पाचन में सहायता

पाचन क्रिया को सही रखने के लिए आप रोजाना कुछ किशमिश खा सकते हैं। किशमिश अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर से भी भरपूर होती है। फाइबर भोजन को पचाने में सहायता करता है और कब्ज से भी राहत दिलाता है।

* ब्लड प्रेशर

आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश भी खा सकते हैं। इससे कुछ दिन में ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर हो जाएंगी।

* कैंसर रोग से बचाव के लिए

किशमिश कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी कम कर सकती है। इसमें कैटेचिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को मुक्त कणों (Free Radicals) से बचाने का काम करता है।

* आंखों के लिए

आंखों के लिए भी किशमिश कई तरह से फायदे पहुंचाती हैं। इसमें पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक जरूरी तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को मजबूत रखने में मदद करता है। किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को कमजोर करने वाले मुक्त कणों से बचाता है, जो मोतियाबिंद का कारण बन सकते हैं।

* मुंह और दांतों के लिए

किशमिश मुंह और दांतों के लिए भी लाभकारी है। इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो दातों को टूटने से और कैविटीज से बचाता है। इसके अलावा, किशमिश दांतों की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए मुंह में बैक्टीरिया के विकास को भी रोकता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए दांतों के छिलने और टूटने की स्थिति कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है किशमिश का पानी, जानिए इसके 5 फायदों के बारे में

जब किचन में मौजूद हैं गोरा करने के बेहतरीन उपाय, तो फिर मंहगे पार्लर क्यों जाएं…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।