Health Tips: सीने की जलन से आपको मिनटों में मिलेगी राहत, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

खाना खाने के बाद कई बार सीने में जलन (HeartBurn Home Remedies) और खट्टी डकार आने की परेशानी देखी जाती है। हम आपको ऐसे घरेलू तरीके (Home Remedies) बताते हैं जिसकी मदद से आप आसानी से राहत पा सकती हैं।

सीने की जलन से राहत पाने के कई घरेलू उपाय हैं(फोटो: ट्विटर)

खाना खाने के बाद कई बार सीने में जलन (Heartburn Home Remedies) और खट्टी डकार आने की परेशानी देखी जाती है। ऐसा अक्सर मसालेदार और तेल वाली चीजें खाने की वजह से होता है। ये परेशानी पेट में एसिड बनने की वजह से पैदा होती है, जो ज्यादातर गर्मियों में देखने मिलती है। अगर इस पर वक्त रहते ध्यान ना दिया जाए, तो कई बार ये छाती में दर्द और दूसरी समस्याओं को बुलावा देती है।

इससे बचने के लिए आप दवाईयों की मदद लेते हैं, लेकिन अगर आप कोई देसी नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश खत्म हुई। हम आपको ऐसे घरेलू तरीके (Home Remedies) बताते हैं जिसकी मदद से आप सीने में होने वाली जलन दूर करने के साथ ही पाचन क्रिया को दुरूस्त कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये घरेलू नुस्खे।

1. अदरक (Ginger Health Remedies) इस समस्या से राहत दिलाने का एक असरदार तरीका है। खाने के बाद अदरक चबाकर खाएं या अदरक वाली चाय पिएं।

2. तुलसी के औषधीय गुण के कई फायदे होते हैं। इस परेशानी के लिए आप इसके कुछ पत्तों को हर सुबह चबाकर खाएं। इससे पेट ठंडा रहेगा और ये परेशानी कभी नहीं होगी।

3. नींबू में मौजूद एसिटिक एसिड सीने में होने वाली जलन से राहत दिलाता है। जब भी ये परेशानी हो एक अंतराल पर नींबू पानी पिएं। रोजाना सुबह नींबू पानी पीकर आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

4. जब ये परेशानी हो, तो आधे गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पिएं। बेकिंग सोडा अपने एसिडिक प्रोपर्टी की वजह से इससे आराम दिलाता है।

5. इससे बचने के लिए आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मूली खाकर भी सीने में होने वाली जलन को दूर कर सकते हैं।

जानिए हाई ब्लड प्रेशर से बचने के क्या घरेलू नुस्खे हैं…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।