Health Tips: गर्मियों में लू आपको छू भी नहीं पाएगी, अगर अपनाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

गर्मियों में अक्सर गर्म हवाएं बहती हैं जिसे आम भाषा में लू (Heat Stroke) कहते हैं। इसे बचने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों (Home Remedies) को अपनाएं। इससे लू आपको छू भी नहीं सकती है। जानिए इनके बारे में।

गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय(फोटो:यूट्यूब)

गर्मियों में अक्सर गर्म हवाएं बहती हैं जिसे आम भाषा में लू (Heat Stroke) कहते हैं। इस मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी की वजह से आपको लू लग जाता है। इससे आप बुखार, सिरदर्द और उल्टी ऐसी कई परेशानी से गुजरती हैं।

लू से खुद को बचाकर रखना काफी जरूरी होता है। इसके लिए सबसे जरूरी होता है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खाली पेट कभी भी घर से न निकालें। हमेशा पानी की बॉटल साथ रखें। इसके अलावा भी हम आपको बताते हैं इससे बचने के घरेलू तरीके (Home Remedies)।

1. आम पन्ना के अलावा आप इससे बचने के लिए छाछ की भी मदद ले सकती हैं। गर्मियों में हर रोज एक ग्लास छाछ जरूर पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेड भी रहेगी।
2. लू से बचने का प्याज असरदार तरीका है। गर्मियों में खाने में सलाद के रूप में या दूसरे तरीकों से कच्चा प्याज शामिल करें। आप चाहे तो प्याज के रस और शहद का जूस भी पी सकती हैं।
3. इमली से बना जूस भी आप लू से बचने के लिए कर सकते हैं। 3-4 इमली पानी में उबालकर छान लें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसमें चीनी या शहद मिलाकर पिएं।
4. धनिया के कुछ पत्तों को पानी के साथ मिलाकर इसका जूस निकाल लें। इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। इसमें आप चीनी या नमक अपनी पसंद के हिसाब से मिलाकर पिएं।
5. नारियल पानी भी बॉडी को हाईड्रेट करने का बेहतर तरीका है। साथ ही इसमें मौजूद एलेक्ट्रोल आपकी बॉडी को एनर्जी देते हैं। हर रोज एक ग्लास नारियल पानी जरूर पिएं।

जानिए गर्मियों में आम पन्ना के अलावा आप और कौन-से ड्रिंक्स बना सकती हैं…

वीडियो में देखिए कैसे गर्मियों में रहें खूबसूरत…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।