Health Tips: डायबिटीज और बीपी कंट्रोल करने के साथ ही कैंसर से बचाता है जामुन, जानिए सेहत से जुड़े इसके फायदे

जामुन (Black Plum Fruit) में में फासफोरस, फाइबर, कैल्शियम, अमिनो एसिड के अलावा कैरोटिन, विटामिन सी जैसे कई चीजें पाई जाती हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर (High Bp Control Tips) से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जानिए जामुन के ऐसे ही और फायदे।

जामुन और उसके बीच के कई फायदे होते हैं(फोटो:फेसबुक)

गर्मियों में आम और लीची के अलावा जामुन (Black Plum Fruit) भी काफी मिलता है और लोगों को बेहद पसंद आता है। भले ये देखने में छोटे नजर आते हैं, लेकिन इसमें और इसके बीज कई खूबियों से भरे होते हैं और इसमें सेहत (Health Tips) से जुड़ा खजाना होता है।

इसमें काफी मात्रा में फासफोरस, फाइबर, कैल्शियम, अमिनो एसिड के अलावा कैरोटिन, विटामिन सी, प्रोटिन और फोटोकेमिक्लस पाए जाते हैं। ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और कई बड़ी बीमारियों (How to Be Healthy) से आपको बचाकर रखते हैं। यहां जानिए जामुन के सेहत से जुड़े अनोखे फायदों के बारे में।

1. जामुन में एंटीकैंसर गुण होता है। ये आपके शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है और आपको इस खतरनाक बीमारी से बचाकर रखता है।
2. जामुन के बीज से बना पाउडर  ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके बीज को धोकर सुखा लें और छोटे-छोटे पीस में तोड़कर पीस लें और इसे हर रोज 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं।
3. इसके बीज से बने पाउडर का नियमित सेवन करके आप अपना हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल कर सकते हैं।
4. जामुन में मौजूद फाइबर एसिडिटी की परेशानी खत्म करके आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अगर आपको भी कब्ज की परेशानी हो, तो इसका सेवन नियमित तरीके से करें।
5. इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है। अगर आपके भी शरीर में खून की कमी हो, तो इसे हर रोज खाएं।
6. जामुन के बीच से बना पाउडर आपके लिवर को साफ करने में मदद करता है और इससे जुड़ी परेशानी दूर करता है।
7. इसमें मौजूद काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को मजबूती देते हैं और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।
8. जामुन आपको दस्त से भी राहत दिलाता है। अगर ये परेशानी हो, तो इसके रस को सेंधा नमक के साथ मिलाकर पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

नोट – कभी भी इसे खाली पेट ना खाएं और इसे खाने के बाद दूध ना पिएं।

पित्त के रोग का अचूक उपाय आपके किचन में है मौजूद, जानिए जीरे से कैसे दूर होती है ये बीमारी…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।