Makar Sankranti 2020 Horoscope: मिथुन और कर्क राशियों के लिए शुभ है मकर संक्रांति, जानिये अन्य राशियों का हाल

Makar Sankranti 2020, Horoscope Today 15 January 2020: आज देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाया जा रहा हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान (Sun) धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। आज सूर्य आपने स्थान बदलेंगे जिसके वजह से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जानते हैं किन राशियों को शुभ और किन राशियों को अशुभ होगा आज का दिन। 

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 January 2020: आज देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाया जा रहा हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान (Sun) धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। आज सूर्य आपने स्थान बदलेंगे जिसके वजह से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जानते हैं किन राशियों को शुभ और किन राशियों को अशुभ होगा आज का दिन।

मेष राशिफल (21 मार्च-20 अप्रैल)

आपका दिन परेशानियों से भरा होगा। आज आप जिद्दी हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा।

वृषभ राशिफल (21 अप्रैल-21 मई)

अपने वाणी पर संयम रखें। आपकी शारीरिक स्वस्थ रहेगी। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। आपको सिर्फ जायदाद सम्बंधित कार्यों को लेकर सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशिफल (22 मई-21 जून)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद होगा। सगे सम्बन्धी और दोस्तों से मुलाकात होंगी। मन में नकारात्मक विचार आयेंगे, उनको अपने पर हावी नहीं होने देना है।

कर्क राशिफल (22 जून-22 जुलाई)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ विदेश यात्रा के लिए जा सकते हो। मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे।

सिंह राशिफल (23 जुलाई-23 अगस्त)

सिंह राशि वालों के लिए आज दिन कुलमिलकर अच्छा रहेगा। घर में किसी बड़े सदस्य से लाभ होने की संभावना है। व्यापर में फायदा होने के चांस है। वैवाहिक जीवन सुखद होगी।

कन्या राशिफल (24 अगस्त-22 सितंबर)

कन्या राशि वालों के लिए आज दिन कुछ ख़ास नहीं है। आज किसी से मतभेद हो सकता है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज के दिन आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल (23 सितंबर-23 अक्टूबर)

आज घर में कुछ अच्छा कार्य कर सकते हो। दोस्तों से फायदा होने का चांस है। वाणी पर संयम रखें वरना किसी मतभेद में पड़ सकते हैं, जिसके वजह से स्वस्थ पर असर होगा।

वृश्चिक राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई भी कार्य सरलता से पूर्ण कर पाओगे। व्यावसायिक क्षेत्र में फायदा हो सकता हैं। दोस्तों से मिल सकते है।

धनु राशिफल (23 नवंबर-21 दिसंबर)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपको आपके पिताजी से लाभ हो सकता है। ऑफिस के कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। दैनिक कार्यों में लाभ होगा।

मकर राशिफल (22 दिसंबर-20 जनवरी)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास नहीं है। फिजूल खर्चों से बचे। बाहर का खाना ना खाये। परिवारों में से किसी के साथ मतभेद हो सकता है। आपने वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशिफल (21 जनवरी-18 फरवरी)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दैनिक कार्यों में अड़चने आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विवाहित लोगों के रिश्तों में खटास आ सकती है।

मीन राशिफल (19 फरवरी-मार्च 20)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिता सकते है। सामाजिक कार्य में यश मिलेगा। जीवन साथी के साथ थोड़े नाराज़ हो सकते हो।

Makar Sankranti 2020 Date: मकर संक्रांति आज, जाने शुभ मुहूर्त, स्नान और पूजा का समय

Horoscope Today,15 January 2020: मीन राशि के लोगो का दिन कार्यक्षेत्र में अनुकूल होगा,जाने बाकी राशियो का हाल

वार्षिक राशिफल 2020 का वीडियो यहां पर देखें-