Health Tips: अगर आप भी अपने बच्चे की लंबी हाईट का देखती हैं सपना, तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

बच्चों की हाईट (How To Increase Height) एक उम्र तक बढ़ती है। ऐसे में ये जरूरी होता है कि बच्चों(Baby Care Tips) की बढ़ती उम्र के दौरान कुछ चीजों का आप ध्यान रखें ताकि उनकी हाईट अच्छी तरह बढ़े। जानिए क्या हैं वो टिप्स।

बच्चे की हाईट बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें(फोटो:पिक्साबे)

बच्चों की हाईट (How To Increase Height) एक उम्र तक बढ़ती है। ऐसे में ये जरूर होता है कि बच्चों की बढ़ती उम्र के दौरान कुछ चीजों का आप ध्यान रखें ताकि उनकी लंबी हाईट हो और उनका सही तरीके से विकास हो। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे (Baby Care Tips) की हाईट लंबी हो, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। इससे आपके बच्चे के सही विकास में मदद मिलेगी।

1. अपने बच्चे के खान-पान का ध्यान रखें। सही खान-पान शरीर के विकास में काफी मदद करता है। अपने बच्चे को प्रोटीन वाली चीजें जैसे दाल और मछली खिलाएं। इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और हाईट बढ़ने में भी मदद मिलेगी। विटामिन डी भी शरीर के विकास के लिए जरूरी होता है। जंक फूड से बच्चों को दूर रखें।

2. अपने बच्चों को खेलकूद के लिए बढ़ावा दें। खेलकूद से उनकी हाईट बढ़ेगी और हड्डियां भी मजबूत होंगी। कोशिश करें कि आपका बच्चा बास्केटबॉल जैसे खेल में रूचि दिखाएं। बास्केटबॉल खेलते वक्त हड्डियों पर दबाव पड़ता है और वो खिंचती है। इससे हाईट बढ़ने में मदद मिलती है।

3. अपने बच्चे को सही तरीके से बैठना और चलना सिखाएं। चलते या बैठते वक्त कमर सीधी रखने की सलाह दें। झुककर चलने या बैठने पर सही नहीं होता है। इससे आपके टिश्यू के विकास पर असर पड़ता है और नतीजा कम हाईट भी हो सकती है।

4. अच्छी हाईट के लिए योगा और एक्सरसाइज भी काफी जरूरी होता है। बच्चों से भुजांगासन और सूर्य नमस्कार करवाएं। इससे हाईट बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा उन्हें नियमित रूप से एक्सरसाइज करवाए। इससे मांसपेशियों में खिंचाव होता है। साथ ही एक्सरसाइज से भूख लगती है और आप ज्यादा से ज्यादा पोषण तत्व अपने बच्चों को खिला सकते हैं।

5. बच्चों के शरीर के सही विकास के लिए जरूरी होता है कि वो पूरी नींद लें। इसलिए उन्हें हर रोज आठ घंटे की नींद जरूर लेने दें। साथ ही ध्यान रखें कि जब आपका बच्चा सोएं, तो वो सीधा या तनकर सोएं। सिकुड़कर सोने से ग्रोथ में कमी आती है।

जानिए पहली बार मॉम बनी महिलाएं बच्चे की अच्छी सेहत के लिए क्या टिप्स फॉलो करें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।