नहीं रूक रही हिचकी? तो परेशान ना हों, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे और फटाफट इससे पाएं राहत

हिचकी (How To Stop Hiccups) की समस्या हो, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई घरेलू तरीके (Hiccups Home Remedies) हैं जिससे आप इससे मिनटों में राहत पा सकते हैं। जानिए क्या हैं वो घरेलू तरीके।

हिचकी रोकने के कई घरेलू तरीके हैं (फोटो: पिक्साबे)

जब आपको लागातर हिचकी (How To Stop Hiccups) आती है, तो अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि लगता है तुम्हें कोई याद कर रहा है। चलिए ये तो लोग मजाक में कहते हैं और आप भी इसे हंसी में टाल देते हैं, लेकिन ये हिचकी आपके लिए कितनी तकलीफदेह होती है ये वहीं जानता है जिसे ये समस्या होती है।

मौसम में बदलाव, ठंडा-गर्म खाना, सिगरेट पीना, जल्दी-जल्दी भोजन करना इत्यादि, हिचकी की परेशानी वजह हो सकती है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आपका उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, ऐसे कई घरेलू तरीके (Hiccups Home Remedies) हैं जिससे आप इससे मिनटों में राहत पा सकते हैं।

हिचकी (Hiccups) रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके…

1. इसके लिए चीनी की मदद लें। लगभग 30 सेकेंड तक के लिए चीनी को मुंह में रखें और फिर धीरे-धीरे चबाकर निगल जाएं। जरूरत महसूस हो, तो दोबारा इसे करें।

2. शहद में मौजूद एंटीबैक्टिरिअल और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से हिचकी से फाटफट राहत मिलती है। हिचकी आने पर एक बड़ा चम्मच शहद तुरंत खाएं। ये गले के संक्रमण से भी आराम दिलाता है।

3. ठंडा पानी इस परेशानी को खत्म करने का कारगर उपाय है। इससे गले में मौजूद मांसपेशियों को आराम मिलता है और हिचकी की परेशानी खत्म होती है। इसलिए हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पिएं। इस दौरान अपनी नाक बंद करके रखें।

4. इसके लिए हींग (Hing Benefits) भी लाभदायक होती है। एक चुटकी हींग पाउडर में एक बड़ा चम्मच मक्खन मिलाकर इस मिक्सचर को निगल लें।

5. आधा कप पानी में एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर 5 मिनट तक उबालें। मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर पी लें। ध्यान रखें इसे एक बार में नहीं, धीरे-धीरे पिएं।

जानिए खाली पेट चाय पीने से क्य नुकसान होते हैं…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।