Independence Day 2019: इस स्वतंत्रता दिवस अपने स्टाइल से भी दिखाएं अपना देशप्रेम, ऐसे करें खुद को तैयार

15 अगस्त (Style Tips For Independence Day) को आप अपने स्टाइल और पहनावे से भी देशप्रेम दिखाएं। कई तरीके हैं, जिनसे आप इस ट्राई कलर को अपने स्टाइल में शामिल करके देश के लिए अपने इस प्यार में थोड़ा स्टाइल का तड़का लगा सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के लिए स्टाइल टिप्स(फोटो:ट्विटर)

15 अगस्त (Independence Day 2019) को हमारे देश को आजादी मिली थी। इसलिए हर साल इस दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन हम तिरंगा झंडा फहरा कर अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। हर किसी के दिल में देशप्रेम की भावना इस दिन स्वत ही आ जाती है। अपने इस प्रेम को दिखाने के लिए आप तिरंगे वाली टोपी पहनना हो या हाथों में ऐसी ब्रेसलेट पहननी हो आप हर कुछ करते हैं।

लेकिन इस दिन आप अपने इस देशप्रेम को थोड़ा स्टाइलिश टच (Style Tips For Independence Day) भी दे सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे आप इस ट्राई कलर को अपने पहनावे और स्टाइल में शामिल करके खुद को ट्रेंडी लुक दे सकते हैं और देश के लिए अपने इस प्यार में थोड़ा स्टाइल का तड़का लगा सकते हैं।

1. वैसे तो इस मौके पर लड़कियां अक्सर आपको सलवार सूट (How To Look Slim In Indianwear) पहने नजर आएंगी, लेकिन आप साड़ी के साथ खुद को थोड़ा अलग लुक दे सकती है। आप इसके लिए लहरिया साड़ी की मदद लें। केसरिया और सफेद, हरा और केसरिया या हरा और सफेद कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनें। इनमें से जिस भी दो कलर की साड़ी पहनें, उस तीसरे रंग का ब्लाउज पहनें।

2. आप सूट पहनने की सोच रही हैं, तो ऐसे ऑप्शन चुन सकती हैं जिसमें तिरंगे के कलर के दो रंग मौजूद हो। जैसे आप चाहे तो ग्रीन और ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन वाला सूट पहन सकती हैं। इसके साथ व्हाइट दुपट्टा लें। वहीं, आप चाहें, तो क्लासी लुक के लिए व्हाइट सलवार सूट के साथ इन तीन रंगों वाला लहरिया दुपट्टा कैरी करें।

3. लड़के भी अगर अपने पहनावे से देशप्रेम दिखाना चाहते हैं, तो आप भी तिरंगे के कलर वाली स्ट्राइप्स टी-शर्ट ट्राय कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहे तो अपने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ऑरेंज या ग्रीन नेहरु जैकट पेयर कर खुद को देसी लुक दे सकते हैं।

4. लड़कियां, सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि ईयररिंग्स और चूड़ियों से भी इस स्वतंत्रता दिवस खुद को अलग लुक दे सकती हैं। मार्केट में इस ट्राई कलर वाली कई खूबसूरत ईयररिंग्स मिल जाएंगी। वहीं, आप चाहे तो अपने सूट और साड़ी के साथ तिरंगे के तीनों कलर वाली चूड़ियां मिक्स करके पहनें।

5. अगर आपको नेल आर्ट करना पसंद है, तो इसकी मदद भी आप ले सकती हैं। इसके लिए आप अपनी चार उंगलियों के नाखूनों पर सफेद रंग लगाएं और एक नाखून पर तिरंगा बना लें। आप चाहे तो अपने नाखूनों पर ‘जय हिंद’ भी लिख सकती हैं।

अगर हाईट है कम, तो बिना हील्स के भी इन ट्रिक्स से ऐसे दिखें साड़ी में लंबी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।