Yoga Day: शिल्पा शेट्टी ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी करती हैं योगा, आलिया भट्ट को पसंद है ये वाला योगासन

योगा के फायदे हर कोई जानता है। योगा से हर कोई फिट रहता है और उसके चेहरे पर चमक रहता है। बॉलीवुड के कई सितारों को भी योगा करना पसंद है। यहां हम कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारें में बताएंगे जिन्होंने योगा के जरिए अपने आप को फिट रखा।

  |     |     |     |   Updated 
Yoga Day: शिल्पा शेट्टी ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी करती हैं योगा, आलिया भट्ट को पसंद है ये वाला योगासन
योगा करते हुए शिल्फा शेट्टी। (फाइल फोटो)

योगा के फायदे हर कोई जानता है। योगा से हर कोई फिट रहता है और उसके चेहरे पर चमक रहता है। बॉलीवुड (Yoga In Bollywood) के कई सितारों को भी योगा करना पसंद है। यहां हम कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारें में बताएंगे जिन्होंने योगा के जरिए अपने आप को फिट रखा और अपनी उम्र से कम दिखती हैं। 21 जून को इंटरनेशनल योगा दिवस (International Yoga Day) है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं योगा करने वाली एक्ट्रेस के बारे में-

शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहले शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Yoga) का नाम आता है। शिल्पा शेट्टी पिछले कई सालों से योगा कर रही हैं। उन्होंने देश के साथ-साथ विदेशों में भी काम योगा सिखाया है। उन्होंने योगा और फिटनेस डीवीडी जारी किए है और योगा करने के फायदे लोगों को बताए। उनका फेवरेट आसन सूर्या नमस्कार है, जिसे वे हर दिन करती हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की बबली गर्ल आलिया भट्ट (Alia Bhatt Yoga) भी रोजाना योगा करती हैं। वह हफ्ते में दो बार अष्टांग योगा करती हैं। उनका कहना है कि ये योगा उनकी स्कीन को ग्लो और फिगर को मेंटेन करता है।

करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ((Kareena Kapoor Khan Yoga) मां बनने के बाद भी अपने आप को काफी फिट और हेल्दी रखती हैं। वह हर रोज सूर्य नमस्कार करती हैं। अपने जीरो साइज फिगर का क्रेडिट भी वह योगा को देती हैं।

अमृता अरोड़ा
एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora Yoga) भी अपने आपको हेल्दी रखने के लिए योगा करती हैं। अमृता अरोड़ा कभी-कभी अपनी बहन मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान के साथ योगा करती हुई दिखाई देती हैं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Yoga) ने करीना कपूर खान से योगा सीथा और अब वह खुद योगा को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। वह कई एक दिन में कई घंटों तक योगा करती हैं। उनका फेवरेट योग आसन पद्मासन है, जो कि उनकी शारिरिक बीमारियों को कम करने मदद करता है।

भाग्यश्री
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं भाग्यश्री (Bhagyashree Toga)भी रोजाना योगा करती हैं। वह अपने आप को फिट रखने और यंग दिखने के लिए योगा मेडिटेशन करती हैं। वह 90 की दशक की बेहतरीन अदाकार रही हैं। लेकि अब भी काफी यंग दिखती हैं। इसके लिए वह अपने योगा को क्रेडिट देती हैं। इनके अलावा बिपाशा बासु, नरगिस फखरी, लारा दत्ता, अक्षय कुमार और सिदार्द्ध मल्होत्रा योगा करते हैं।

यदि फिजिकल रिलेशन बनाने से कतराते हैं आपके पति, तो नियमित कराएं ये 5 योगासन

यहां देखिए शिल्पा शेट्टी का योगा करते हुए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply