Health Tips: आयरन की कमी से हो सकते हैं कई नुकसान, जानिए इसके कारण, लक्षण और बचने के उपाय

आयरन (Iron Deficiency Causes) की कमी में आपको एनीमिया समेत कई बीमारियां हो सकती हैं। जानिए इसके कारण, लक्षण (Iron Deficiency Symptoms) और डाइट में किन चीजों को शामिल करके आप इसकी कमी पूरी करें।

आयरन की कमी के लक्षण और उपाय के बारे में जानें(फोटो:यूट्यूब)

स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कई पौष्टिक चीजों की जरूरत होती है। इनकी कमी में आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही आयरन के साथ है। आयरन (Iron Deficiency Causes) आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन (Iron Deficiency Symptoms) ना होने की वजह से आप एनीमिया समेत कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए ये जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट में बाकी पौष्टिक चीजों की तरह आयरन को भी शामिल करें। यहां जानिए आयरन की कमी के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

आयरन के कमी के कारण
1. प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी अक्सर देखी जाती है।
2. पेट में अल्सर, हर्निया और कोलन कैंसर भी इसका कारण हो सकते हैं।
3. अत्याधिक डाइटिंग करना
4. पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग

आयरन की कमी के लक्षण
1. इसकी कमी में आपको थकावट काफी ज्यादा होती है। कई बार थकावट के साथ ही चक्कर आने जैसी परेशानी भी होती है।

2. इसकी कमी में रेड ब्लड सेल्स कम बनने लगते हैं और आपका शरीर पीला नजर आने लगता है।

3. आयरन की कमी में खून आपके दिमाग तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है इसलिए इसमें सिरदर्द की परेशानी भी देखी जाती है।

4. कुछ मामलों में उंगली के नाखूनों का असामान्य तरीके से मुड़ना या नरम हो जाना ऐसा लक्षण भी नजर आता है।

5. एकाग्रता में कमी, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, अनियमित मासिक चक्र और आंखों के आगे अंधेरा आना भी इसके लक्षण हैं।

ऐसे करें शरीर में आयरन की कमी पूरी (Diet For Iron Deficiency)
अपने खाने में आप चोकरयुक्त आटा, मल्टीग्रेन आटा, काबुली चना, अंकुरित अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरे का रस, राजमा, सोयाबीन, मूंग और मसूर की दाल, सूखे मेवे, गुड, ब्रोकली, साबुत अनाज, जौ, टोफू और सेम शामिल करें। इसके अलावा, आप चाहे तो चुकंदर, टमाटर या अनार का जूस रोजाना पीकर भी इसकी कमी पूरी कर सकते हैं।

अगर आपके शरीर में भी नजर आए ये 5 निशानियां, तो समझ जाइए सही खानपान की है कमी…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।