Style Tips: जाह्नवी कपूर का ये देसी लुक गर्मी के लिए है परफेक्ट च्वॉइस, आप भी बन सकती हैं ऐसे स्टाइलिश

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का हाल ही में देसी अंदाज देखने मिला। इस एक्ट्रेस का ये लुक गर्मियों (Summer Style Tips) के लिए एक परफेक्ट च्वॉइस हो सकता है। जानिए क्यों और इसे कैसे करें स्टाइल।

जाह्नवी कपूर का खूबसूरत देसी अंदाज नजर आया (फोटो: विरल/मानव)

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी पहली फिल्म से ही काफी तारीफें बटोरी हैं। फिल्म ‘धड़क (Dhadak Movie)’ में उनका ट्रेडिशनल अवतार नजर आया था। रियल लाइफ में अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आने वाली ये एक्ट्रेस कई मौकों पर अपना देसी अंदाज भी दिखाती नजर आ जाती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल इसमें कोई शक नहीं कि ये एक्ट्रेस हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

हाल ही में एक बार फिर उनका ट्रेडिशनल लुक नजर आया। हर बार की तरह जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Traditional Look) अपने इस देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। लेकिन उनके इस लुक की एक और खासियत थी कि उन्होंने जो सलवार सूट पहना था वो हर लड़की के लिए गर्मियों (Summer Style Tips) में एक परफेक्ट च्वॉइस साबित हो सकता है। यहां जानिए जाह्नवी कपूर का ये लुक क्यों है गर्मियों का स्टाइलिश और कंफर्टेबल ऑप्शन।

देखिए एक्ट्रेस का ये खूबसूरत लुक….

जानिए क्यों है ये गर्मियों के लिए परफ्केट ऑप्शन…

1. कॉटन एक ऐसा फैब्रिक है, जो गर्मियों में काफी आरामदायक होता है। ये काफी लाइटवेट होता है और पसीने को सोखने में मदद करता है और आपको गर्मी का एहसास नहीं होने देता है। जाह्नवी कपूर का ये सूट कॉटन फैब्रिक से बना है। इसलिए ये गर्मियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

2. गर्मियों में ढीले-ढाले कपड़े जिनसे हवा आसानी से पास कर सके काफी आरामदायक होते है। जाह्नवी कपूर का ये शरारा स्टाइल सूट न सिर्फ आपको गर्मियों से राहत देगा, बल्कि आपके स्टाइल में भी चार चांद भी लगाएगा।

3. गर्मियों में अक्सर आपने लोगों को व्हाइट कपड़े पहनते देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाइट कलर धूप की किरणों को रिफ्लेक्ट करके आपको गर्मी से राहत दिलाता है। इस एक्ट्रेस का ये कलर च्वॉइस इस तपती गर्मी से राहत दिलाने का काम करेगा।

ऐसे बनाएं अपने लुक को और स्टाइलिश

अगर आप अपने इस लुक को और स्टाइलिश टच देना चाहते हैं, तो इसे चंकी ज्वेलरी से पेयर करें। मेकअप की बात करें, तो आप इसके साथ रेड या पिंक जैसी ब्राइट लिपस्टिक लगाकर अपना लुक को ग्लैमरस बनाएं।

जानिए बिना हील्स के साड़ी में लंबी दिखने के स्टाइल टिप्स…

वीडियो में देखिए जाह्नवी कपूर की चौंकानेवाली बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।