Eid-Ul-fitr 2020 Date: कब और कैसे मनाया जायेगा ईद-उल-फ़ित्र, जानिए इसका महत्व और इतिहास

ईद-उल-फ़ित्र 2020 (Eid-ul-Fitr 2020 Date and Time): 30 दिन यानी 24 मई सूरज ढलते ही रमजान ख़तम हो जायेगा और अगले ही दिन जिसे लोग नए साल की शुरुवात की तरह मानते है। इस साल ईद-उल-फ़ित्र इस साल 25 मई 2020 को मनाया जा सकता है।

Eid-Ul-fitr 2020

Eid-ul-Fitr 2020 Date: सभी मुसलमान रमजान का पूरा महीना रोजा करते है। रमजान का आखरी दिन यानी इस्लाम के कैलेंडर के मुताबिक साल का आखरी दिन होता है। 30 दिन रमजान के दिन रोजा रखा जाता हैं। इस महीने में गरीबों दान की जाती है। सूरज उगने से पहले और सूरज ढलने के बाद खाने का सेवन किया जाता है। 30 दिन यानी 24 मई सूरज ढलते ही रमजान ख़तम हो जायेगा और अगले ही दिन जिसे लोग नए साल की शुरुवात की तरह मानते है। इस साल ईद-उल-फ़ित्र इस साल 25 मई 2020 को मनाया जा सकता है।

कब और कैसे मनाया जाएगा ईद-उल-फ़ित्र 

यह त्यौहार रमजान महीने के अगले दिन (इस्लाम कैलेंडर के मुताबिक) नए साल की स्वागत कर मनाते है। ईद का त्योहार कब मनाना है वह चांद को देखकर तय होगा। संभावना है कि चांद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर 25 मई को मनाया जा सकता है।

कहां मनाया जाता है

भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, बांग्लादेश साहित विश्व के अन्य देशों में धूमधाम से मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता हैं ये त्यौहार

कहा जाता हैं कि अल्लाह ने ही मुसलमानों को रमजान के अंतिम दिन तक रोज़े रखने का हुक्म दिया था।

एक दूसरो को ईद की बधाई देते हुए लोग। (फोटोः ट्विटर)

ईद-उल-फितर का इतिहास

इस्लाम की तारीख के मुताबिक ईद-उल-फ़ित्र की शुरुआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। दरअसल इस जंग में मुसलमानों की फतह हुई थी जिसका नेतृत्व स्वयं पैगंबर मुहम्मद साहब ने किया था। युद्ध फतह के बाद लोगों ने ईद मनाकर अपनी खुशी जाहिर की थी।

क्या करते हैं ईद के दिन

इस दिन सभी लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा, लोगों से मिलते हैं। एक-दुसरे को ईद-मुबारक कहकर बधाइयां देते है। इस दिन सभी अपने सगे-संबंधी से मिलकर ईद-मुबारक कहते है। छोटे बच्चों को इस दिन ईडी दी जाती है और बड़े को उपहार दी जाती है। यह त्यौहार को भाई-चारे का सन्देश देता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईद के दिन मीठे पकवान में खासतौर पर सेवईयां  बनाई जाती हैं।