करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, साड़ी में इन एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस लुक से ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक, हाल ही में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress Sari Look) का साड़ी में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक नजर आया। इनके इस साड़ी लुक को से आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

करीना कपूर और आलिया भट्ट साड़ी में (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress Sari Look) को आप ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट में देखते हैं। इनका ये ट्रेंडी लुक काफी स्टाइलिश होता है। लेकिन इनका ट्रेडिशनल अवतार भी काफी खूबसूरत और ग्लैमरस होता है। इसमें भी जब ये दीवा साड़ी (Sari Style) पहनती हैं, तो अपने इस देसी लुक से कयामत ढाहती हैं और इनके इस खूबसूरत लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।।

हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर कृति सेनन (Kriti Sanon) तक, कई एक्ट्रेस का साड़ी में बेहद ग्लैमरस अवतार नजर आया। इनके इस लुक की एक और खास बात होती है कि ये इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने में भी पीछे नहीं रहती हैं। इससे ये अपने साड़ी लुक को काफी ट्रेंडी बना देती हैं। देखिए उनका ये ग्लैमरस अवतार और लीजिए स्टाइल इंस्पिरेशन।

1. मनीष मल्होत्रा की इस पीच कलर साड़ी की जितनी तारीफ की जाए कम है। इसका मैचिंग मैटेलिक ब्रालेट इसे और स्टाइलिश बना रहा है। किसी पार्टी के लिए ये एक शानादार ऑप्शन है।

2. अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में लाइट गोल्डेन वाली इस साड़ी में कृति सेनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसे हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर कर उन्होंने इसे काफी ट्रेंडी लुक दिया है।

3. ब्लैक साड़ी में करिश्मा कपूर का ये लुक काफी सेक्सी है। इसे उन्होंने ब्लैक मैटेलिक ब्रालेट से पेयर किया है जो इसे अलग लुक दे रहा है। किसी फंक्शन या पार्टी के लिए ये एक ट्रेंडी ऑप्शन है।

4. आलिय भट्ट हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। फ्लोरल साड़ी और पिंक स्लीवलेज ब्लाउज में इनके इस देसी लुक से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। पूजा हो या दोस्त की हल्दी सेरेमनी, हर मौके के लिए ये एक परफेक्ट च्वॉइस है।

5. अगर आप भी प्लेन में किसी ट्रेंडी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो विद्या बालन की ये मरसाला कलर की साड़ी आपके लिए ही है। इस पर बना सिल्वर बॉर्डर इसे बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है।

6. ब्लू और मरुन कॉम्बिनेशन वाली ये साड़ी आपको भी काफी रॉयल लुक देगी। इसे आप भी काजोल की तरह चोकर नेकलेस के साथ कैरी करें। इसके साथ मेकअप हल्का रखें।

अगर इसमें किस दीवा का स्टाइल अच्छा लगा, कमेंट करके हमें बताएं।

साड़ी पहनते वक्त फॉलो करें ये 6 टिप्स, आपके ग्लैमरस लुक से लोगों की नहीं हटेंगी नजरें…

वीडियो में देखिए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शादी की प्लानिंग पर क्या कहा…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।