Kartik Month 2022: कार्तिक माह की शुरुआत कब से हो रही है? जानें इस महीने आने वाले त्योहार से लेकर व्रत की लिस्ट

कार्तिक माह 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो जाएगा, समापन 8 नवंबर 2022 को होगा.

  |     |     |     |   Updated 
Kartik Month 2022: कार्तिक माह की शुरुआत कब से हो रही है? जानें इस महीने आने वाले त्योहार से लेकर व्रत की लिस्ट

Kartik Month 2022 : शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक का महीना लग जाता है. हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत पवित्र महीना माना जाता है. यह माह पाप का नाश करते व्यकि के सभी संकट दूर कर देता है. धन, सुख, समृद्धी, शांति प्रदान करता है. जगत पालनहार श्रीहरि विष्णु को कार्तिक माह बेहद प्रिय है. यह चातुर्मास का चौथा महीना कहलाता है, जिसमें देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीर निद्रा से जागते हैं और फिर सारे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. तो चलिए आपको बताते हैं इस साल कब से शुरू है कार्तिक महीना. कहा जा रहा है कि कार्तिक माह 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो जाएगा, इसका समापन 8 नवंबर 2022 को होगा. आइए जानते हैं कार्तिक माह के बड़े व्रत-त्योहार की लिस्ट.

कार्तिक माह 2022 व्रत-त्योहर

13 अक्टूबर 2022 को  करवा चौथ, संकष्टी गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी.

14 अक्टूबर 2022 को रोहिणी व्रत है. यह व्रत खासतौर पर जैन धर्म के अनुयायी करते हैं. इस दिन वे भगवान वासुपूज्य की पूजा होती है.

15 अक्टूबर 2022 को स्कंद षष्ठी व्रत है.

17 अक्टूबर 2022 को अहोई अष्टमी और तुला संक्रांति है. संतान की दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह की अष्टमी पर किया जाता है.

21 अक्टूबर 2022  को रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी है. मां लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है इसलिए कार्तिक मास की इस एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है.

22 अक्टूबर 2022  इस दिन धनतेरस, यम दीपम, शनि प्रदोष व्रत है.

23 अक्टूबर 2022 को  काली चौदस, मासिक शिवरात्रि है. यह पूजा दीवाली से एक दिन पहले होती है.

24 अक्टूबर 2022  इस दिन है दिवाली और साथ ही साथ नरक चतुर्दशी.

25 अक्टूबर 2022 को कार्तिक अमावस्या, भौमवती अमावस्या है.

26 अक्टूबर 2022  को भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा है.

28 अक्टूबर 2022 को इस बार वरद विनायक चतुर्थी है.

29 अक्टूबर 2022 को लाभ पंचमी जैसा शुभ दिन है.

30 अक्टूबर 2022  को छठ पूजा है. संतान की लंबी आयु के लिए छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव-छठी मईया की पूजा की जाती है.

01 नवंबर 2022  इस दिन गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत है.

02 नवंबर 2022 अक्षय नवमी है. इस दिन आंवले वृक्ष की पूजा की जाती है. कहते हैं आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और शिवजी का वास होता है.

04 नवंबर 2022 इस दिन देवउठनी एकादशी है. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद निद्रा से जागते हैं.

05 नवंबर 2022 इस दिन  तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत है.

07 नवंबर 2022 को देव दिवाली है. देव दिवाली काशी में गंगा नदी के तट पर मनाई जाती है.

08 नवंबर 2022  को कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक स्नान समाप्त, सत्य व्रत है.

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Tanvi Sood

मेरा नाम तन्वी सूद है और मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 6 साल से काम कर रही हूं. एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट होने के नाते मैं खबरों की परख रखती हूं और मुझे अपने काम से प्यार है. मुझे किताबें पढ़ना, कविताएं लिखना काफी पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply