अपने बच्चे के बर्थडे सेलिब्रेशन की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इन टिप्स से कम पैसों में अरेंज करें शानदार पार्टी

अपने बच्चे का बर्थडे (Tips To Make Budget Friendly Birthday) आप खास तरीके से मनाना चाहते हैं, लेकिन पैसे की चिंता हो रही है, तो परेशान ना हों! ऐसे कई टिप्स हैं जिनकी मदद से आप बजट में ही अपने बच्चे का जन्मदिन शानदार तरीके से मना सकते हैं।

कम पैसों में भी आप शानदार बर्थडे पार्टी अरेंज कर सकते हैं(फोटो:फेसबुक)

बच्चों को अपने बर्थडे (Birthday Celebration Ideas) का बेसब्री से इंतजार रहता है और वो चाहते हैं कि आप उनका जन्मदिन खास तरीके से मनाएं। लेकिन स्पेशल तरीके से बर्थडे सेलिब्रेशन करने पर अक्सर आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अब अगर आप अपने बच्चे का बर्थडे सिंपल तरीके से मनाएंगे, तो वो आपसे नाराज हो सकता है।

लेकिन अगर ऐसा हो कि आप उसका ये खास दिन खूबसूरत और अलग अंदाज में सेलिब्रेट करें और आपको इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना पड़ा, तो कितना अच्छा होगा? जानिए ऐसे टिप्स (Tips To Make Budget Friendly Birthday) जिनकी मदद से आप बजट में अपने बच्चे का जन्मदिन खास तरीके से मना सकते हैं।

1. अक्सर आप किसी होटल में पार्टी रखते हैं। इसके लिए आपको सजावट से लेकर और भी कई दूसरी चीजों पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन आप नेचर के बीच अपने बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेट करें। आप अपने आस-पास कोई ऐसी जगह मालूम करें, जो पिकनिक के लिए फेमस हो और आस-पास खूबसूरत नजारे जैसे नदियां और झरने हो। यहां आप चाहे तो पेड़ों पर गुब्बारों और क्रेप पेपर से थोड़ी सजावट कर सकते हैं। यकीनन ऐसा बर्थडे आपने पहले सेलिब्रेट नहीं किया होगा।

2. बर्थडे पार्टी में सबसे ज्यादा खाने-पीने की चीजें बर्बाद होती हैं। जब आप गेस्ट लिस्ट बनाएं तो उसी वक्त आप एक निश्चित संख्या में तय कर लें कि आपको खाने-पीने की कौन-सी चीजें और क्या-क्या मंगानी हैं। ऐसी चीजें जो आपको लगे कि सिर्फ कुछ लोग ही पसंद करेंगे, उसे लिस्ट में शामिल करने से बचें।

3. अगर आपको थोड़े क्रिएटिव हैं, तो अलग-अलग सजावट की चीजों पर पैसे खर्च करने की जगह आप क्रेप पेपर और ऐसे ही दूसरी चीजों की मदद से घर को डेकोरेट करें। इन पर आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। यूट्यूब पर भी आपको इन चीजों से डेकोरेशन करने के कई ट्यूटोरियल मिल जाएंगे।

4. कई बार आपने पार्टी में मिक्की माउस या जोकर को बच्चों को एंटरटेन करते देखा होगा। यकीनन इससे आपका पार्टी अलग नजर आता है, लेकिन इसके लिए आपको काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। इसकी जगह अपने कुछ करीबी दोस्त के साथ मिलकर डांस, कोई बच्चों से जुड़ा प्ले या कोई एक्टिविटी ऑर्गनाइज करें। इससे बिना जेब ढीली किए आप बर्थडे को खास बना सकते हैं।

5. आपको कई ऐसे बेकरी शॉप मिल जाएंगे जहां आपको डिस्काउंट मिलेगा। ऑनलाइन इसे आप सर्च कर सकते हैं। इससे आपका केक पर पैसों की बचत होगी। लेकिन हां, इस चक्कर में कभी क्वालिटी के साथ समझौता ना करें। हमेशा जांच-परख कर ही खरीदें।

क्या आपका बच्चा भी खाने में दिखाता है नखरे, तो इन 6 ट्रिक्स से उसे आसानी से खिलाएं…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।