बाजार में बिकने वाले सेब पर लगा होता है हानिकारक वैक्स, इन 3 तरीकों से जानिए कैसे करें इसे साफ

सेब (Apple Wax) को चमकाने के लिए अक्सर उसपर वैक्स लगाया जाता है, लेकिन यह वैक्स शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। सेबों से इस खतरनाक वैक्स को कैसे हटाएं, जानिए कुछ आसान से तरीके।

सेबों पर लगा वैक्स नुकसानदायक होता है! (फोटो- ट्विटर)

पोषक तत्वों के मामले में अगर सेब (Apple Benifits) को फलों का राजा कहा जाए, तो यह जरा भी गलत नहीं होगा। सेब में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत करते हैं। हर दिन एक सेब का सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। सेब को खूबसूरत और चमकदार दिखाने के लिए अक्सर कुछ दुकानदार उसपर वैक्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सेब आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। यह वैक्स शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है।

हाल ही में खाद्य मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) रशियन सलाद बना रहे थे। उन्होंने अपने कुक से सेब (Apple Wax) धोकर लाने को कहा। उन्होंने महसूस किया कि दिल्ली की पॉश मार्केट से जिन चमकदार सेबों को खरीदकर लाया गया है, उनपर वैक्स का इस्तेमाल किया गया है। सेब पर लगने वाला हर वैक्स खराब नहीं होता है। ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (FSSAI) ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले कुछ वैक्स को अप्रूव किया है।

सेब (Apple Health) पर अगर तय मानकों के अनुरूप इस्तेमाल किए जाने वाला वैक्स लगाया जाए, तो यह एक साल तक सेब को खराब होने से बचा सकता है। ताजे फल के मुकाबले यह उससे जरा भी कम नहीं होता है। कुछ दुकानदार सेब पर हानिकारक वैक्स का इस्तेमाल भी करते हैं। सेब पर लगा वैक्स हटाने के लिए हम उसे पानी से धोते हैं, लेकिन इसपर लगा वैक्स आसानी से नहीं छूटता है। अब हम आपको बताते हैं कुछ आसान से तरीके जिनसे आप सेब पर लगा वैक्स आसानी से हटा सकते हैं…

1- एक मिनट के लिए सेबों को गरम पानी में डाल दें और फिर अच्छे से पोंछते हुए इन्हें तौलिए से साफ करें। सेबों पर लगा वैक्स हट जाएगा।

2- सेबों पर लगा वैक्स हटाने के लिए सामान्य सिरका या फिर सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3- पानी में नींबू का रस और थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा डालिए। अब इसे थोड़ा सा गरम कर लीजिए। सेबों पर लगी वैक्स की परत को हटाने के लिए यह काफी कारगर उपाय है।

नोटः खबर में दी गई जानकारी महज सलाह है। यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। हिंदी रश डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Health Care Tips: एक सेब फायदे अनेक, इस तरह करेंगे इस फल का सेवन, तो बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर

यहां देखिए, प्याज से होते हैं ये शानदार फायदे…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।