Makeup Tips: सिर्फ एक लिपस्टिक से आप कर सकती हैं अपना पूरा मेकअप, होगी पैसों की बचत

आपके होंठों को खूबसूरती देने वाली लिपस्टिक ( Lipstick Different Uses) आपके मेकअप के खर्च को कई तरीकों से बचा सकती है। इसे आप ब्लश से लेकर आईशैडो तक, कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। जानिए इसके अनोखे इस्तेमाल के बारे में।

मेकअप में आप लिपस्टिक को और कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं(फोटो:पिक्साबे)

लिपस्टिक( Lipstick Different Uses) लड़कियों के पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट (Makeup Tips) में से एक होती है। इसके एक स्ट्रोक से आपके लुक में चार्म आ जाता है। इसके बिना मेकअप अधूरा लगता है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि जो लिपस्टिक (Lipstick Hacks) आपके होंठों की खूबसूरती बढ़ाती है उसे आप दूसरे तरीकों से भी इस्तेमाल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। जानिए लिपस्टिक के इन अनोखे इस्तेमाल के बारे में।

1. बॉलीवुड एक्ट्रेस के गुलाबी और खूबसूरत गाल किसे पसंद नहीं आते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ब्लश पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप हल्की लिपस्टिक लें और इसे उंगुलियों से गालों पर हल्का मिलाने के बाद ब्रश से टचअप दें।

2. इससे आप डार्क सर्कल को छिपाकर खुद को फ्लॉलेस लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको रेड या ऑरेंज लिपस्टिक की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एकदम हल्की लिपस्टिक लें और अंडर आई एरिया में लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर कंसीलर लगाएं।

3. आंखों की खूबसूरती (Eyeliner Tips) के लिए भी आप अपनी लिपस्टिक की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आईलिड पर हल्का लगाकर इसे अच्छी तरह मिला लें। बस आप तैयार हैं खूबसूरत लुक के साथ। इसे आप हाईलाइटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. आप अपनी लिपस्टिक से टिंटेड लिप बाम (जिसमें हल्की शाइन होती है) बना सकती हैं। ये लिप बाम उन लड़कियों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें हर रोज लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इसके लिए अपनी ऐसी लिपस्टिक लें जिसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसे हल्का खुरच लें और इसमें शिया बटर मिलाकर माइक्रोवेव में गर्म कर लें।

5. अगर आपने भी गलत टैटू बनवा लिया है और इसे छिपाना चाहते हैं, तो लिपस्टिक की मदद लें। इसके लिए पहले टैटू पर रेड लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद इस पर कंसीलर और फिर पाउडर लगाएं। इससे ये छिप जाएगा। लेकिन इसे आप इसे सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही छिपा सकते हैं।

सांवली लड़कियों पर खूब जंचते हैं ये 5 लिप कलर, मिलेगा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक…

वीडियो में देखिए हिना खान के शानदार लिपस्टिक शेड जिन्हें आप भी कर सकती हैं मेकअप किट में शामिल…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।