Makeup Tips: लिपस्टिक लगाते वक्त भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, बिगड़ जाएगा आपका लुक

लिपस्टिक (Lipstick Tips) लगाते वक्त हम अक्सर कई गलितयां करते हैं। इससे हमारा पूरा लुक खराब हो जाता है और लिपस्टिक भी फैल जाती है। जानिए इससे जुड़ी ऐसी गलतियां (Lipstick Mistakes) जो आप कभी न करें।

लिपस्टिक लगाते वक्त कुछ गलतियों से बचें(फोटो:पिक्साबे)

एक अच्छी लिपस्टिक (Lipstick Tips) आपके पूरे लुक की खूबसूरती बढ़ा देती है। लेकिन कई बार लिपस्टिक से खूबसूरती मिलने की जगह आपका लुक बिगड़ जाता है। इसके लिए आप लिपस्टिक को ही कसूरवार मानती हैं। पर इसके पीछे लिपस्टिक लगाते वक्त की जाने वाली आपकी कुछ गलतियां होती हैं।

जी हां, लिपस्टिक लगाते वक्त अक्सर हम ऐसी गलतियां (Lipstick Mistakes) करते हैं, जिससे हमारा लुक बिगड़ जाता है। हमारी इन गलितयों से न सिर्फ लिपस्टिक खराब नजर आती हैं, बल्कि कुछ वक्त बाद ही ये फैल भी जाती है। जानिए क्या है ये गलतियां और इनसे बचकर रहें।

1. अगर आप फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाएंगी, तो ये तुरंत खराब हो जाएगी और देखने में भी काफी बुरा लगेगा। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को स्क्रब करें। इसके बाद लिप बाम लगाएं और फिर अपनी पसंद का लिप कलर लगाएं। साथ ही हमेशा सोने से पहले क्लीन्जिंग जेल से लिपस्टिक हटाना ना भूलें।

2. डार्क कलर्स से आपके होंठ पतले नज़र आएंगे। हमेशा पतले होंठों पर लाइट कलर की लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं। लेकिन लिप ग्लॉस ज़्यादा ना लगाएं। वहीं, आप सांवली रंगत की हैं, तो हल्के कलर्स अवॉइड करें। खास मौके के लिए ब्राइट कलर्स अच्छे ऑप्शन्स होते है। कभी भी ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल ना करें।

3. कई बार लड़कियां ग्लैमरस लुक पाने के चक्कर में ग्लास का काफी इस्तेमाल कर लेती हैं। ऐसी गलती आप कभी करें। इससे न सिर्फ आपका लुक खराब होगा, बल्कि आपकी लिपस्टिक कुछ ही वक्त बाद फैल जाएगी। जरूरत हो तभी ग्लॉस का इस्तेमाल करें। बस होंठों के सेंटर इसे हल्का लगाएं और पूरे होंठों पर स्मज कर लें।

4. इसके अलावा, लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर लें और इसे होंठों के बीच रखकर हल्का दबाएं। इससे जब आप चाय-पानी पिएंगी तो ग्लास या कप पर दाग नहीं लगेगा। इसके अलावा इसे लगाने के बाद टिश्यू पेपर होंठों पर रखाकर इसके ऊपर ब्रश से हल्का पाउडर लगाएं।

5. लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। मेकअप के एक स्टेप से बचने के लिए इसे नजरअंदाज न करें। होंठों को आउटलाइन करने के बाद लिप ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगाएं। अगर आपकी लिपस्टिक खराब हो जाए तो इसी से मिलता-जुलता लिप पेंसिल कलर आपके होठों पर बना रहेगा और आपका लुक खराब नहीं होगा।

जानिए आईलाइनर लगाते वक्त किन गलतियों से बचकर रहें…

वीडियो में देखिए वैसलीन से कैसे अपने मेकअप का खर्चा बचा सकती हैं…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।