Lipstick Tips: लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का हमेशा रखें ख्याल, मिलेगा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक

लिक्विड लिपस्टिक (Liquid Lipstick Tips) आपके होंठों को बेहद ही ग्लैमरस लुक देती है। लेकिन इसके इस्तेमाल के वक्त (How To Apply Liquid Lipstick) आपको कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है।

लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त आपको कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है(फोटो: इंस्टाग्राम)

मैट से लेकर क्रीमी तक, लिपस्टिक की कई वेराइटी होती है। इसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें चुनती हैं और खुद को ग्लैमरस लुक देती हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त में लिक्विड लिपस्टिक (Liquid Lipstick Tips) काफी पॉपुलर हो चुकी है। ये आपके होंठों को बेहद ही ग्लैमरस लुक देती है।

लेकिन इसके इस्तेमाल के वक्त आपको कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसे लगाते वक्त (How To Apply Liquid Lipstick) आपकी एक छोटी सी गलती आपका पूरा लुक खराब कर सकती है। यहां जानिए लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त किन बातों का रखें ख्याल।

1. मैट या क्रीमी लिपस्टिक लगाने की शुरूआत आप ऊपर के होंठों से करती हैं। लेकिन लिक्विड लिपस्टिक के साथ ऐसा न करें। इसे हमेशा पहले निचले होंठों पर लगाएं। इसके बाद पूरे होंठों पर लगाएं।

2. लिपस्टिक लगाते वक्त अक्सर बोल्ड लुक के लिए हम इसके दो कोट लगाते हैं, लेकिन लिक्विड लिपस्टिक के मामले में ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसी लिपस्टिक पिंग्मेटेड होती है इसलिए इसका एक कोट काफी है। दो कोट से लुक खराब नजर आएगा।

3. ये लिपस्टिक बाकियों की तरह फैलती नहीं है। कई बार बाकी लिपस्टिक गर्मी या टेम्परेचर बढ़ने की वजह से फैलकर खराब हो जाती है, लेकिन इनके लिक्विड फॉर्म के साथ ऐसा नहीं है। इसलिए इसे लगाने के बाद बाकी लिपस्टिक की तरह बार-बार टचअप न दें।

4. इस लिपस्टिक की एक खराबी है कि ये होंठों को काफी ड्राय करती है। इसलिए इसे लगाने से पहले और हटाने के बाद होंठों पर एक अच्छा लिप बाम जरूर लगाएं। इस लिपस्टिक का कभी-कभार ही इस्तेमाल करें ताकि ड्रायनेस की परेशानी ना हो।

5. लिक्विड लिपस्टिक स्मज-फ्री होती है इसलिए इसे हटाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये इधर-उधर ना फैले या स्किन पर ना लगे वरना इसे हटाना मुश्किल होगा। अगर चेहरे पर ये लग जाए तो कंसीलर या फाउंडेशन से इसे हटाएं।

जानिए पिंक लिपस्टिक के कौन-कौन से शेड्स ट्राय कर सकती हैं…

वीडियो में देखिए वैसलीन से कैसे अपने मेकअप का खर्चा बचा सकती हैं…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।