Lohri 2020 Date: इस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी का त्‍योहार, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

Lohri Kab Hai 2020, Lohri 2020 Date In Punjab, Delhi: लोहड़ी का पर्व प्रत्येक वर्ष सूर्य के मकर राशि में आने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सूर्य जिस दिन मकर राशि में प्रवेश करता है उससे ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

लोहड़ी पर्व मनाती महिलाऐं (फोटो: इंस्टाग्राम)

Lohri 2020 Date: लोहड़ी (Lohri) का पर्व प्रत्येक वर्ष सूर्य के मकर राशि में आने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सूर्य जिस दिन मकर राशि में प्रवेश करता है उससे ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

वैसे आमतौर पर देखा जाता है कि मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है लेकिन बीते कुछ वर्षों में ऐसा नहीं हो रहा है है। वहीं इस वर्ष भी लोहड़ी का त्योहार 13 नहीं बल्कि 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा।

Lohri 2020 History: जानिये लोहड़ी के पर्व को मनाने की परंपरा, इतिहास और महत्व

लोहड़ी 2020 पूजन का शुभ मुहूर्त:

लोहड़ी का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी शाम 5 बजकर 45 मिनट के बाद रहेगा। ज्योतिषी के मजुताबिक 4 बजकर 26 मिनट के बाद 5 बजकर 45 मिनट तक रोग काल रहेगा। लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है।

इस दिन शाम को खुली जगह में लोहड़ी जलाई जाती है। इस पवित्र अग्नि में गजक, मूंगफली, मक्का, तिल को अग्नि में डालते हुए उसकी परिक्रमा की जाती है। सभी ख़ुशी के साथ पर्व को मनाते हैं। महिलाएं गीत गाती हैं और डांस करती हैं।

क्यों मनाई जाती है लोहड़ी?

लोहड़ी पर्व को लेकर बताया जाता है कि इसे प्रकृति को धन्यवाद देने के लिए मनाते हैं। लोहड़ी पर्व को विशेषकर पंजाबी लोग मनाते हैं। लोहड़ी के दिन पंजाबी और सिख लोग फसल पकने की खुशी मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार नवविवाहित दंपति और घर में आए नए शिशु के लिए महत्वपूर्ण होता है।

Makar Sankranti 2020 Date: मकर संक्रांति इस दिन मनाया जायेगा, जाने स्नान का समय और शुभ मुहूर्त

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.