कर्क राशि के लोग होते हैं काफी केयरिंग, जानिए राशि के हिसाब से अपने पार्टनर का नेचर

आपका राशि (Zodiac Sign) आपके लव लाइफ (Love Life According To Zodiac Sign) के बारे में काफी कुछ कहता है। आप अपनी लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं ये बताता है। यहां जानिए किस राशि के लोग कैसा पार्टनर होते हैं।

राशि से आपने पार्टनर के नेचर के बारे में आसानी से जान सकते हैं(फोटो:पिक्साबे)

अक्सर आपने कई कपल को बात-बात पर झगड़ते देखा होगा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो आपको जरूरत है अपने पार्टनर को अच्छी तरह समझने की। इसमें आपकी मदद करेगा आपके पार्टनर की राशि (Perfect Partner According Zodiac Sign)।

जी हां, आपकी राशि (Zodiac Sign) आपके नेचर और पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ बताती है। ये आपके लव लाइफ के बारे में भी कई चीजें बताती है। यहां जानिए किस राशि के लोग अपने लव लाइफ को लेकर कैसे होते हैं और वो कैसे पार्टनर साबित हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries)
ऐसे लोग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहते हैं। इसलिए उन्हें पसंद नहीं कि उन पर कोई अपनी हुकूमत चलाए। ऐसे लोगों को अपनी लव लाइफ मे इसलिए परेशानी होती है क्योंकि उनमें संयम नहीं होता है। साथ ही वो हर बात को अपने आत्मसम्मान पर ले लेते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)
ऐसे लोग काफी जिद्दी किस्म के होते हैं। वो अपनी किसी बात को लेकर अड़ जाते हैं। इस राशि के लोग अपने कंफर्ट जोन से निकलर चीजों को अनुभव नहीं करना चाहते हैं। इन्हें लोगों पर जल्दी विश्वास नहीं होता है।

मिथुन राशि (Geminis)
इस राशि के लोग अपने उत्सुकता से भरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में पहले से कुछ भी कहना मुश्किल होता है। किसी पल जहां ये अपने रिश्ते को लेकर काफी इमोशनल हो जाते हैं वहीं दूसरे पल ये हर बात आत्मसम्मान पर ले लेते हैं। ये अपनी बातों को एक्सप्रेश नहीं कर पाते हैं।

कर्क राशि (Cancer)
ये सबसे केयरिंग पार्टनर साबित होते हैं। ये हर मुमकिन कोशिश करते हैं कि वो अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकें। इसके बदले वो अपने पार्टनर से भी काफी उम्मीदें रखते हैं। इसलिए ये अपने रिश्ते में काफी इमोशनल होते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं।

सिंह राशि (Leo)
ऐसे लोग गलत इंसान के साथ रिश्ते में पड़ने से घबराते हैं। इसलिए ये अपने पार्टनर को चुनने को लेकर काफी सतर्क रहना चाहते हैं। ये किसी भी रिश्ते को चुनने में काफी वक्त लगाते हैं। ये किसी से भी भावनात्मक तरीके से जुड़ जाते हैं।

कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के लोग हर काम में परफेक्शन चाहते हैं। लव लाइफ को लेकर भी उनका ऐसा ही सोचना होता है। ये अपने पार्टनर की सोच की भी पूरी जांच परख करने में यकीन रखते हैं। ये अक्सर लोगों की गलतियां दिखाकर उन्हें सही करने की सलाह देते हैं।

तुला राशि (Libra)
ये निर्णय लेने से डरते हैं और इसलिए हर बात के लिए अपने पार्टनर पर डिपेंड होते हैं। ये अकेलेपन से काफी घबराते हैं और इसलिए कई बार परख किए बिना ये लोगों से जुड़ जाते हैं। इससे कई बार उन्हें गलत रिश्तों से सामना होता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऐसी राशि के लोगों को हमेशा रिश्ते में धोखा खाने का डर रहता है। इस डर से वो अक्सर जलन का शिकार हो जाते हैं। ये अपने पार्टनर को लेकर काफी पॉजेसिव हो जाते हैं। कई बार ये अपने पार्टनर पर यकीन तक नहीं करते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)
इस राशि के लोग अपनी लाइफ में एक्साइटमेंट चाहते हैं। ये किसी एक रिश्ते में पड़कर बोर होने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि किसी एक इंसान के साथ रिश्ता कायम करके उनकी लाइफ एक ढर्रे पर चलेगी और बोरियत से भर जाएगी।

मकर राशि (Capricorn)
ऐसे लोग हर चीज की प्लानिंग और जांच-परख करके फैसला लेते हैं। वो किसी रिश्ते की शुरूआत तभी करते हैं जब वो उसके बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हो जाते हैं। वो किसी भी रिश्ते को लंबे वक्त तक निभाने में यकीन रखते हैं। ये अपने काम को लेकर काफी जुझारू होते हैं।

कुंभ राशि (Aquarias)
इस राशि के लोग किसी भी इंसान पर काफी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। किसी रिश्ते में धोखा या निराशा मिलने का उन्हें हमेशा डर रहता है। ये अपने रिश्ते को लेकर हमेशा शक के घेरे में रहते हैं। उन्हें शक रहता है कि उनका रिश्ता चल पाएगा या नहीं।

मीन (Pisces)
इस राशि के लोग काफी रोमांटिक होते हैं और बिना स्वार्थ के किसी से रिश्ता निभाता है। ये लोगों पर जल्दी भरोसा करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। ये अपने रिश्तों को लेकर काफी फिल्मी सोच भी रखते हैं। इसलिए कई बार जब उनका सपना टूटा है, तो काफी दुखी हो जाते हैं।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।