Health Tips: लो ब्लड प्रेशर की परेशानी से झटपट मिलेगी राहत, बस अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

अगर आपको भी लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure Tips) की परेशानी है, तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Low Bp) जिनकी मदद से आप इससे राहत पा सकती हैं। ये नेचुरल तरीके काफी असरदार होते हैं

लो ब्लड प्रेशर से बचने के कई देसी तरीके हैं(फोटो:पिक्साबे)

120 एमएम एचजी से कम और 80 एमएम एचजी से ज्यादा ब्लड प्रेशर रहना नॉर्मल माना जाता है। जब आपका ब्लड प्रेशर 80 एमएम एचजी से नीचे होता है, तो आपको लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure Home Remedies) की परेशानी होती है। चक्कर आना, कई बार साफ तरीके से चीजें नजर न आनी और थकान लगाना इसके लक्षण होते हैं।

ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) का कम होना भी खतरनाक होता है। इसलिए ये जरूरी होता है कि आप अपने ब्लड प्रेशर का नियमित रूप से चेकअप कराएं।  इसके लिए कॉफी के अलावा और भी कई घरेलू तरीके हैं। अगर आपको भी लो ब्लड प्रेशर की परेशानी है, तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप इससे राहत पा सकती हैं।

नोट- ये परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

1. लो ब्लड प्रेशर की परेशानी में बेल का शरबत, नारियल पानी या आम पन्ना ये लिक्विड काफी असरदार होते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करते हैं और इस परेशानी को कम करते हैं। अनार का जूस भी इसके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

2. तुलसी में काफी मात्रा में पौटेशियम, कैल्शिम और मैग्नेशियम होते हैं। ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर इसे सामान्य रखने में मदद करते हैं। हर सुबह 6-7 तुलसी के पत्ते चबाकर खाएं।

3. बादाम वाला दूध पीने से भी आप लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल कर सकते हैं। इसमें मौजूद अमोगा 3 फैटी एसिड फायदेमंद होता है। रात में 5-6 बादाम भिगो लें। सुबह इसे छिलकर पीस लें और दूध में उबालकर पिएं।

4. बादाम की जगह आप मुनक्का का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रातभर आधा मुठ्ठी मुनक्का भिगोकर रखें। इसे सुबह आप नाश्ते के साथ खाएं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

5. मुलेठी भी लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करती है। एक चम्मच सूखी मुलेठी लें और इसे पानी में 5 से 7 मिनट तक उबाल लें। इसे छानकर चाय की तरह पी लें। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

जानिए ग्रीन टी के सेहत से जुड़े क्या फायदे होते हैं…

वीडियो में देखिए लहसुन के अनोखे फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।