मलाइका अरोड़ा जैसा फिगर पाने के लिए ऐसे करना होगा वर्कआउट, अधिक उम्र में आप भी दिखने लगेंगी खूबसूरत

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) की फिट बॉडी के पीछे कड़ी मेहनत का हाथ है। इसके लिए वो खूब पसीना बहाती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर से साफ जाहिर है कि वो इसके लिए कितनी मेहनत करती हैं और मुश्किस से मुश्किल वर्कआउट (Fitness Tips) करती हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 45 की उम्र में भी अपने फिटनेस से सबको मात देती हैं। उनकी फिट बॉडी और परफेक्ट फिगर के पीछे उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और वर्कआउट का बड़ा हाथ है। अक्सर ये एक्ट्रेस आपको जिम में पसीना बहाते नजर आ जाएंगी। हाल ही में इस एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ये एक बेहद मुश्किल वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को उनकी ट्रेनर नमित पुरोहित ने पोस्ट की है।

मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora Look) के इस पोस्ट के साथ उनकी ट्रेनर ने कैप्शन लिखते हुए कहा, ‘और हम स्ट्रेच करते हुए। मलाइका अरोड़ा के साथ फन फ्राइडे। हमेशा कुछ नया और क्रेजी करने की कोशिश।’ एक्ट्रेस की इस फिट बॉडी के पीछे वो कितनी मेहनत करती हैं और पसीना बहाती हैं इस तस्वीर से साफ जाहिर है। अगर आपको भी बढ़ती उम्र में ऐसा फिगर पाना है, तो ऐसे वर्कआउट करें। मलाइका  के इंस्टाग्राम पर उनके वर्कआउट के कई वीडियो मिल जाएंगे।

देखिए मलाइका अरोड़ा का ये वर्कआउट…

गौरतलब हो कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इन दोनों की शादी की खबरें भी आई थी, लेकिन दोनों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। अर्जुन ने शादी पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि उन्हें इसकी कोई जल्दबाजी नहीं है और सही वक्त आने पर वो इसके बारे में जरूर सोचेंगे और सभी को इसकी जानकारी भी देंगे। भले ये दोनों एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते न कबूले, लेकिन आए दिन ये किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आ ही जाते हैं।

जानिए क्यों सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ट्रोल हुईं…

वीडियो में देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की सच्चाई…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।