Health Tips: माइग्रेन के दर्द से पाना है झटपट आराम, तो अपनाएं ये 5 लाजवाब देसी तरीके

ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जो माइग्रेन (Home Remedies For Migraine) के दर्द से आपको मिनटों में आराम दिलाते हैं। इनसे आप रिलैक्स भी महसूस करेंगे। जानिए क्या हैं वो तरीके और आप भी इन्हें आजमाएं।

माइग्रेन के दर्द से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं(फोटो: पिक्साबे)

तनाव, ब्लड प्रेशर, मौसम में बदलाव, तेज धूप और नींद पूरी ना होने की वजह से कई बार हमारे सिर के एक हिस्से में काफी तेज दर्द होता है। ये माइग्रेन (Migraine Causes) है। माइग्रेन का दर्द कई बार काफी तेज और असहनीय होता है। इसमें बैचेनी, जी घबराना, उल्टी आना और तेज रोशनी से घबराहट महसूस होती है।

माइग्रेन के लिए आप हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें। लेकिन अगर आप कुछ देसी तरीके ढूंढ रहे हैं, जिससे आप इस दर्द से राहत पा सकें, तो ऐसे कई घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Migraine) हैं जो इससे आराम दिलाते हैं। जानिए माइग्रेन का दर्द खत्म करने के देसी तरीके।

1. पानी में दालचीनी मिलाकर अच्छी तरह पीसकर लेप बनाएं। अब इसे 20 से 25 मिनट तक अपने माथे पर लगाकर रखें। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि आपको दालचीनी से एलर्जी ना हो।

2. नींबू के छिलके से बना लेप भी इसमें काफी मददगार होता है। नींबू का छिलका घिस लें। अब इसे पीसकर लेप बनाएं और माथे पर लगाएं। अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो बेहतर होगा आप नींबू के छिलके का पाउडर बनाकर रख लें और जरूरत पर इस्तेमाल करें।

3. माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप देसी घी की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए माइग्रेन का दर्द होने पर शुद्ध देसी घी की 2 बूंदे नाक में डालें। इससे आपको दर्द से झटपट राहत मिलेगी।

4. इसके लिए आप कपूर को घी में मिलाकर लेप बनाएं। इसे माथे पर लगाकर हल्के हाथों से कुछ देर तक मालिश करें। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा और नींद भी अच्छी आएगी।

5. बटर में मिश्री को मिलाकर खाने से माइग्रेन में राहत मिलती है। इसके अलावा, आप चाहे तो 1 चम्मच अदरक का रस और शहद को मिक्स करके भी खा सकते हैं। ये भी इससे राहत दिलाएगा।

जानिए किन चीजों को खाने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

View Comments (1)