मॉनसून में इन 5 जगहों पर जाएं घूमने, इस सुहावने मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना

ऐसी कई जगहें हैं जहां आप मॉनसून (Best Places To Visit In Monsson) में जाकर इस सुहावने मौसम का मजा दोगुना कर सकते हैं। यहां जानिए इस मौसम में कहां घूमने जा सकते हैं।

मॉनसून में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप जाकर इस मौसम का मजा दोगुना कर सकते हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

मॉनसून (Monsoon Guide) ने दस्तक दे दी है। बारिश की बौछार से मौसम सुहावना होने लगा है और तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलने लगी है। इस सुहावने मौसम को आप और भी खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं किसी ऐसी जगह (Best Places To Visit In Monsson) पर जाकर जहां इसका मजा दोगुना हो जाए। जी हां, अगर आप भी मॉनसून में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जानिए ऐसी 5 जगहें जहां इस मौसम में आपकी ट्रिप और भी खास हो जाएगी।

मुनार
केरल में बसा मुनार अपने चाय के बगानों और मसालों के लिए फेमस है। यहां 12 हजार हेक्टेयर में फैले चाय के बागान और मनमोहक खूबसूरती आपके मॉनसून को और भी खास बना देगी। बारिश के बीच पहाड़, बादलों का झुंड और झरने ये सब इस जगह की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। शहरी शोर-गुल से आराम दिलाने वाली इस जगह  पर बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो जाता है। यहां आप हाउसबोटिंग भी कर सकते हैं।

कुर्क
कर्नाटक में बसे कुर्क की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी जन्नत में हैं। यहां के खुशनुमे मौसम के चलते इसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां आपको कई चाय, कॉफी और मसालों के पेड़ देखने मिल जाएंगे। मंडालपत्ती, तिब्बती मठ, कावेरी नदी, इरूपू फॉल, इगुथापा मंदिर, ओमकारेश्वर मंदिर यहां आप इन जगहों पर घूमकर अपना मजा दोगुना कर सकते हैं।

कौसानी
उत्तराखंड में बसा ये छोटा सा गांव अपनी लाजवाब खूबसूरती से आपका दिल जीत लेगा। बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाती है। इस मौसम में बादल घरों की छत तक आ जाते हैं और ये नजारा देखने लायक होता है। आप भी मॉनसून में यहां के सुहावने मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती का मजा जरूर लें।

फूलों की घाटी
अगर आपको भी तरह-तरह के फूल पसंद है, तो यहां जाएं। उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी जो वैली ऑफ फ्लावर्स के नाम से भी फेमस है यहां बारिश के मौसम में नजारा देखने लायक होता है। यहां आपको 400 से भी ज्यादा फूलों की वेराइटी देखने मिलेगी। बारिश के मौसम में ये जगह पूरी तरह खिल जाती है। इसके अलावा, यहां आप कैंपिंग के भी मजे ले सकते हैं।

पंचगनी
महाराष्ट्र में बसा पंचगनी अपनी खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां के घरों में आज भी अंग्रेजों के जमाने का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है। ये जगह अपने बेहतरीन आर्किटेक्चर के लिए भी फेमस है। छायादार घने पेड़ों की कतार और विशाल हरे मैदान बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत नजर आते हैं। यहां आपको फ्रांस के पाइन, बोस्टन के अंगूर, स्कॉटलैंड के प्लम और रत्नागिरि के प्रसिद्ध आम के बगीचे और घने पेड़ देखने मिल जाएंगे।

मनाली घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जानिए किन जगहों पर जाएं घूमने और कहां-क्या करें शॉपिंग…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।