Pregnancy Tips: प्रेग्नेंट महिलाओं को बारिश के मौसम में बरतनी चाहिए खास सावधानी, इन 8 बातों का जरूर रखें ख्याल

बारिश (Monsoon Care Tips) के मौसम में प्रेग्नेंसी (Monsoon Pregnancy Precautions) के दौरान ना सिर्फ आपको खान-पान , बल्कि कपड़ों से लेकर डेली रूटीन की और भी कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जानिए मानसून के वक्त प्रेग्नेंट महिलाओं किन बातों का ख्याल रखें।

  |     |     |     |   Updated 
Pregnancy Tips: प्रेग्नेंट महिलाओं को बारिश के मौसम में बरतनी चाहिए खास सावधानी, इन 8 बातों का जरूर रखें ख्याल
बारिश के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं(फोटो:पिक्साबे)

मॉनसून (Monsoon Care Tips) में कई बीमारियां और समस्याएं दस्तक देती हैं। इसलिए इस मौसम में आपको कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत होती है ताकि आप सुरक्षित और स्वस्थ रहें। लेकिन ये सावधानियां बरतनी तब और भी ज्यादा जरूरी हो जाती हैं जब आप प्रेग्नेंट (Pregnancy Tips) होती हैं।

प्रेग्नेंसी (Monsoon Pregnancy Precautions) के दौरान इस मौसम में ना सिर्फ आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत होती है, बल्कि कपड़ों से लेकर डेली रूटीन की और भी कई चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है। जानिए मानसून के वक्त प्रेग्नेंट महिलाओं किन बातों का ख्याल रखें।

1. इस मौसम में बैक्टिरिया और फंग्स का संक्रमण किसी भी चीज में तुरंत होता है। इसलिए लंब वक्त से कटी सब्जी या फल को ना खाएं। साथ ही, बाहर की चीजों को खाने से भी बचें। इनसे आपको फूड प्वाइजनिंग हो सकती है और बच्चे को नुकसान हो सकता है।

2. ऐसे मौसम में मछली और मीट खाने से बचें। अगर आप इन्हें खाएं, तो हमेशा अच्छी जगह से खरीदें और इसे पकाते वक्त भी खास ध्यान रखें। बासी खाने से बचें। इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती हैं।

3. अक्सर ऐसा लगता है कि मॉनसूम के ठंडे मौसम में डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं हो सकती है, लेकिन आपका सोचना गलत है। इस मौसम में ये समस्या ज्यादा होती है। इसलिए नारियल पानी, सूप और काफी मात्रा में पानी पिएं। पैकेट वाले सूप और जूस ना पिएं।

4. बारिश के मौसम में अक्सर फिसलन की परेशानी होती है। ऐसे में प्रेग्नेंट औरतों को इससे बचकर रहना चाहिए। इसके लिए हमेशा आप संभलकर चलें। कभी भी फिसलने वाले चप्पल ना पहनें। गीले फर्श या जमीन पर चलने से बचें। हील्स ना पहनें।

5. धूप की कमी में कपड़े अच्छी तरह नहीं सुखते हैं और कई बार इससे स्किन एलर्जी और रैशेज हो जाते हैं। इसके लिए आप कपड़े धोते वक्त डिटॉल जैसे एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें।

6. ऐसे मौसम में सिर्फ आस-पास नहीं, खुद को भी साफ-सुथरा रखना जरूरी होता है। अगर मुमकिन हो, तो दिन में दो बार नहाएं। अगर ठंड महसूस हो, तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने के पानी में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें।

7. नमी की वजह से बारिश के मौसम में कई बार पैर और हाथों की उंगलियों में भी फंग्स की वजह से इंफेक्शन हो जाते हैं। अगर इससे ना बचा जाए, तो ये कई स्किन से जुड़ी बीमारियां बन सकती हैं। इसलिए किसी अच्छे पार्लर से पेडिक्योर और मैनिक्योर कराएं।

8. हल्के, हवादार और कॉटन वाले कपड़े पहनें। इससे आपको कई बार बारिश में उमस की परेशानी होती है वो नहीं होगी। साथ ही, इन्हें सुखाना भी आसान भी होता है और प्रेग्नेंसी में इन कपड़ों में आराम मिलेगा।

गर्मियों में मां बनने वाली औरतें इन 5 बातों का रखें ख्याल, आप और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी…

वीडियो में देखिए प्रेग्नेंसी में बढ़े वजन को घर बैठे कैसे कम करें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply