Health Tips: सुबह-सुबह खाली पेट आप भी पीते हैं चाय, तो हो जाइए सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आप भी सुबह की शुरूआत चाय (Morning Tea Side Effects) के साथ करते हैं, तो अपनी आदत बदल लें। इससे आपके शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। जानिए इसे पीने से क्या बुरा असर पड़ता है।

सुबह-सुबह चाय पीने से आपके शरीर को कई नुकसान होते हैं(फोटो:पिक्साबे)

हर घर में सुबह की शुरूआत चाय (Morning Tea Side Effects) के साथ होती है। इसके बिना दिन शुरू करने की सोच भी नहीं सकते हैं। एनर्जी और थकान दूर करने का ये एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस चाय को आप एनर्जी का जरिया मानते हैं, वो आपके लिए काफी नुकसानदायक है।

जी हां, सुबह-सुबह चाय और वो भी खाली पेट पीने से आपके शरीर (Health Tips) को कई नुकसान हो सकते हैं। ये आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। इसमें मौजूद एसिड आपके पेट पर सीधा असर डालता है और गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। जानिए इसे पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. आप कब्ज की परेशानी खत्म करने के लिए चाय पीते हैं, लेकिन ये इसे घटाने के लिए बढ़ाता है। जी हां, चाय आपकी आंतों की गति रोक देता है। इससे मल सूख जाते हैं। साथ ही ये पाचन क्रिया पर भी बुरा असर डालता है।

2. अगर आप भी दूध वाला चाय पीते हैं, तो ये आपकी थकान खत्म करने की जगह आपको चिड़चिड़ा बनाता है। साथ ही, दूध मिलने की वजह से चाय की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट का असर खत्म हो जाता है। इससे भी आपको थकान का एहसास होता है।

3. चाय में मौजूद टैनिन की वजह से आपको नींद न आने की परेशानी और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें आती हैं। साथ ही, कई बार इससे आपको जी मचालने जैसी परेशानी भी होती है।

4. इसमें मौजूद टैनिन आपकी बॉडी में मौजूद आयरन को कम कर देता है। इससे खून की कमी जैसी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, ये खाने में मौजूद आयरन के साथ भी रिएक्ट करके हमारे शरीर तक पोषत तत्व पहुंचने नहीं देता है। इसलिए खाना खाने के बाद चाय कभी न पिएं।

5. चाय में कई तरह के एसिड होते हैं। खाली पेट चाय पीने से पेट को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे अल्‍सर या गैस जैसी परेशानियां बढ़ने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं, ज्यादा गर्म चाय पीने से गले के कैंसर का खतरा रहता है।

जानिए थायराइड के क्या लक्षण होते हैं…

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे करें अपना वजन कम…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।