World Mosquito Day: एक मच्छर आदमी को…बना देता है! जी हां, इनसे जुड़ी इन 10 बातों को जानकर दंग रह जाएंगे

मच्छर (Mosquito Unknown Facts) बीयर पीने वाले, गर्भवती महिलाएं और ओ ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा काटते हैं। जानिए मच्छरों (Mosquito Interesting Facts) से जुड़ी ऐसी ही 10 अनसुनी बातें जो आपको हैरान कर देंगी।

मच्छरों से जुड़े कई ऐसी बातें हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे(फोटो:पिक्साबे)

आए दिन मच्छरों (Mosquitoes Facts) को लेकर आप कई तरह की चेतावनी सुनते होंगे। इनकी वजह से मलेरिया से लेकर डेंगू जैसी कई खतरनाक बीमारियां होती हैं। और तो और हमारा बॉलीवुड का भी मच्छर से खास कनेक्शन है। नाना पाटेकर (Nana Patekar) का डायलॉग- ‘एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है’ भला कोई कैसे भूल सकता है।

मच्छर (Mosquito Unknown Facts) देखने में काफी छोटे होते हैं, लेकिन ये जीव आपकी जिंदगी में कई बड़ी मुसीबत ला सकता है। एक रिसर्च में इसे शेर, सांप और ऐसे ही दूसरे जीव से भी खतरनाक बताया गया है। हैरान ना हों! आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। इसके अलावा भी इनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां जानिए मच्छरों से जुड़ी कुछ चौकानें वाली सच्चाई।

1. मच्छर की याद्दाश्त काफी तेज होती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रिसर्च में ये साबित हुआ है कि जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो आपके पास कम से कम 24 घंटों तक नहीं फटकता है।

2. मच्छर इंसान की महक से उसे पहचान जाता है। वो किसी भी शख्स की गंध से जान जाता है कि उससे उसका पहले सामना हुआ है या नहीं।

3. अगर आप बीयर पीते हैं, तो मच्छर आपको अपना शिकार बना सकता है। रिसर्च में साबित हुआ है कि जो लोग बीयर पीते हैं मच्छर उनकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होता है।

4. मच्छरों को सिर्फ बीयर पीने वाले नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाएं और ओ ब्लड ग्रुप वाले लोग भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे लोगों को ये ज्यादा काटते हैं।

5. मच्छर तुलसी के पत्तों से दूर भागते हैं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो इसकी खुशबू से मच्छर आपके आस-पास नहीं आएगा।

6. तुलसी के पत्तों के अलावा, मच्छर लैवेंडर, गेंदे के फूल और लहसुन की महक से भी दूर भागते हैं। इतना ही नहीं, ऐसी चीजें जिसमें से नींबू जैसी खुशबू आती है इससे भी ये दूर रहते हैं।

7. आपको जानकर हैरानी होगी कि नर मच्छर कभी नहीं काटते हैं। हमेशा मादा मच्छर लोगों को काटती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मादा मच्छर को अपने अंडों के विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है, जो उसे इंसान के खून से मिलता है।

8. मच्छरों के दांत नहीं होते हैं। ये हमेशा अपने मुंह के लंबे और नुकीलीदार हिस्से से काटती है। इतना ही नहीं, एक मच्छर अपने वजन से तीन गुणा खून पी सकता है।

9. एक वक्त में मादा मच्छर करीब 300 अंडे दे सकती है। एक मच्छर दो महीने से कम जिंदा रहता है। नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है।

10. अगर आपको ज्यादा पसीना होता है, तो चांसेस है कि आपको मच्छर भी ज्यादा काटते होंगे। मच्छर पसीने की महक से खींचे चले आते हैं।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।