Health Tips: नाखूनों का रंग सेहत के बारे में बताता है बहुत कुछ, इसकी मदद से जानिए किस बीमारी का आपको है खतरा

नाखूनों (Diagnose Disease With Nail Color) के रंग से आप जान सकते हैं कि आप किस बीमारी की चपेट में हैं या आ सकते हैं। इसका रंग कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है। आप भी जानिए इनके बारे में।

नाखूनों के रंग कई बीमारियों की तरफ इशारा करते हैं (फोटो: ट्विटर)

नाखून (Diagnose Disease With Nail Color) हमारी शरीर का जरूरी हिस्सा होते हैं। खूबसूरत नाखून आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन कई बार इनकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आप किस बीमारी के चपेट में हैं या आ सकते हैं।

पुराने जमाने में जब टेस्ट की सुविधा नहीं थी तब वैद्य और हकीम नाखून (Health Sign Nail Color) देखकर ही बीमारियों का पता लगा लेते थे। आज भी आप इनके रंग से कई बीमारियों के बारे में आसानी से जान सकते हैं। यहां जानिए आपके नाखून का रंग किस बीमारी की ओर इशारा करता है।

1. अगर आपके नाखून सफेद नजर आ रहे हैं, तो ये लिवर से जुड़ी बीमारियों की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा, ये बताता है कि आप शायद आंत और दिल से जुड़ी बीमारी की चपेट में हैं।

2. पीले नाखून कई गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करते हैं। ये पीलिया समेत थाइराइड, सोरायसिस, एनीमिया, कुपोषण, फंगल इंफेक्शन, मधुमेह और फेफड़ों से संबंधित बीमारी का एक लक्षण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं।

3. कई बार आपके उंगलियों के कुछ नाखून स्याही की तरह नीले नजर आते हैं। ये बताते हैं कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पा रही है। ये फेफड़ों में इंफेक्शन के साथ-साथ निमोनिया और दिल से जुड़ी बीमारियों की तरफ इशारा करता है।

4. अगर आपके नाखून आधे सफेद और आधे गुलाबी यानि इन दो रंगों के कॉम्बिनेशन में नजर आए, तो ये ब्लड प्रेशर की परेशानी का संकेत देते हैं। आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। इसलिए चेकअप जरूर कराएं।

5. अगर आपके नाखून की सतह खुरदुरी हो गई हो, तो ये सोरायसिस और गठिया जैसी बीमारी की तरफ इशारा करता है। वहीं, टूटे और दरार वाले नाखून फंगल इंफेक्शन और थाइराइड का संकेत देते हैं।

जानिए बेस्ट कैंसर के क्या लक्षण होते हैं, नजर आते ही सावधान हो जाइए…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।