लिप बाम पर पैसे खर्च करने की नहीं है जरूरत, घर की इन चीजों से पाएं खूबसूरत और मुलायम होंठ

होंठों (Lip Care) की खूबसूरती के लिए आप लिप बाम पर पैसे खर्च करना बंद करें। ऐसी कई चीजें हैं जिनका लिप बाम (Natural Lip Balm) की जगह आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत।

लिप बाम की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें(फोटो:यूट्यूब)

आपकी खूबसूरती (Beauty Tips) बढ़ाने में आपके होंठों (Lip Care) का भी बड़ा रोल होता है। खूबसूरत और सॉफ्ट होंठ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वहीं, फटे होंठों की वजह से आपका लुक खराब नजर आने के साथ ही डल दिखता है।

इससे बचने के लिए आप लिप बाम (Natural Lip Balm) पर पैसे खर्च करती हैं। लेकिन क्या आपका लिप बाम आपको मनचाहा रिजल्ट देता है? ज्यादातर लड़कियों का जवाब शायद ना हो। अगर आप भी होंठों का मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो जानिए ऐसी नेचुरल चीजें जिनका आप लिप बाम की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं।

1. हर किसी के घर में नारियल तेल तो मौजूद रहता ही है। आपके बालों को खूबसूरत बनाने वाला ये तेल होंठों के लिए भी फायदेमंद होता है। हर रोज रात में सोने से पहले इसे लगाएं। आप इसकी जगह बादाम तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. एलो वेरा जेल के अनगिनत फायदे होते हैं। होंठों के लिए दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें। फ्रेश एलो वेरा जेल लें और इसे होंठों पर लगाकर हल्का रगड़ें जैसे आप लिप बाम लगाती हैं।

3. शहद से सिर्फ मिठास नहीं, होंठों की खूबसूरती भी बढ़ाएं। इसके लिए शहद में हल्की चीनी (Sugar Beauty Benefits) मिलाकर होंठों को स्क्रब करें। हर रोज ऐसा करें।

4. घी (Ghee Beauty Benefits) का भी आप लिप बाम की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप रात में सोने से पहले होंठों पर इसकी पतली लेयर लगाएं। सुबह इसे धो लें।

5. विटामिन ई ऑयल का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इसके कैप्सूल को काटकर इसका तेल निकाल लें और सोने से पहले इसे होंठों पर लगाएं।

एक चुटकी हल्दी आपकी खूबसूरती बढ़ा सकती है। जानिए इसके फायदे…

वीडियो में देखिए 40 की उम्र में भी ऐश्वर्या जैसा यंग दिखने के लिए क्या करें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।