Health Tips: कब्ज की परेशानी दूर करने का ढूंढ रहे हैं देसी इलाज, तो इन 5 तेल की लें मदद

कब्ज ( Constipation Home Remedies) की परेशानी से बचने के लिए आप दवाओं की मदद लेने की जगह कुछ देसी तरीके अपनाएं। ऐसे कई तेल (Oil For Constipation) हैं जिनका इस्तेमाल से कब्ज के साथ पेट से जुड़ी और समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए कुछ तेल की मदद लें (फोटो: पिक्साबे)

कब्ज ( Constipation Home Remedies) की समस्या आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से परेशान करती है। इसकी वजह से आप कई बार चिड़चिड़पन और पेट दर्द जैसी समस्यों का सामना करते हैं। आपका पूरा दिन बैचेनी में बिताता है और कुछ खाने-पीने का भी मन नहीं करता है।

खाने में फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम की कमी, चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना, शरीर में पानी की कमी होना या कुछ खास दवाओं का सेवन के अलावा कब्ज की परेशानी (Oil For Constipation) कई वजह से हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ तेल की मदद लें।

जी हां, चौंकने की जरूरत नहीं है! कुछ ऐसे तेल हैं, जो कब्ज की समस्या दूर करने के साथ ही आपके पाचन क्रिया (How To Improve Digestive System) को भी बेहतर बनाते हैं। ये नेचुरल तरीका इस परेशानी को खत्म करने का कारगर उपाय है। जानिए कौन-से हैं वो तेल और कैसे इस्तेमाल करें।

अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को वर्षों से कब्ज से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पेट के कीड़े भी खत्म करता है। आप इसे रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं। एक चम्मच से ज्यादा अरंडी के तेल का इस्तेमाल ना करें।

अदरक का तेल

अदरक के कई फायदे होते हैं और इसका तेल भी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। कब्ज के लिए एक बाल्टी गर्म पानी में अदरक के तेल की कुछ बूंदे डाल लें। इसमें एक तौलिए डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। इसके बाद आरामदयक तरीके से सीधा सो जाएं और इस तौलिए को पेट पर रखें। कुछ देर बाद घड़ी की सुई की दिशा में पेट का 2 से 3 मिनट तक मसाज करें।

पेपरमिंट ऑयल

इसमें मेंथॉल मौजूद होता है जो पेट को ठंडक पहुंचाता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी पाचन क्रिया दुरुस्त करती है। एक ग्लास गर्म पानी में 2-3 बूंद पेपरमिंट ऑयल डालकर हर सुबह खाली पेट पिएं। इससे पेट साफ होगा और कब्ज से आराम मिलेगा।

रोजमेरी ऑयल

इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। ये आपको संक्रमण से बाचने के साथ ही कब्ज से राहत दिलाने में भी असरदार होती है। रोजाना इस तेल से आप पेट की मसाज करें। इससे आपको पेट में मरोड़ जैसी समस्या से भी आराम मिलेगा।

जैतून का तेल

इसमें मौजूद लैक्सटिव और इंफ्लेमेंटरी गुण कब्ज की समस्या खत्म करने में असरदार होते हैं। इससे पेट में गैस और एसिड बनना भी बंद होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड खाना पचाने में मदद करता है। एक गिलास संतरे के रस में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर खाली पेट सेवन करें। आप चाहे तो इसे दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

जीरे के पानी से कम होता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए इसके ऐसे ही फायदों के बारे में…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।