Raksha Bandhan Mehndi Designs: घर बैठे आप भी ट्राई कर सकती हैं मेहंदी डिजाइन, नहीं है किसी आर्टिस्ट की जरूरत

रक्षाबंधन पर भाई के लिए राखी खरीदने से लेकर हाथों में मेहंदी लगाने तक ये सभी काम जरुरी है। यदि आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाने का मन बना रही हैं तो हम लेकर आए है आपके लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस...

इस रक्षा बंधन हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (फोटो-इंस्टाग्राम)

वैसे तो महिलाएं किसी भी त्योहार में सजने-संवरने में पीछे नहीं रहती हैं लेकिन जहां बात रक्षा बंधन के त्योहार की आती है तो महिलाओं में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। इन सब तैयारियों में सबसे पहला नाम आता है हाथों में रचने वाली मेहंदी का, हाथों में मेहंदी ना रची हो तो बहनों का श्रृंगार कुछ अधूरा सा लगता है। 15 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2019) का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके लिए अब केवल 2 दिन की बचे हुए है। ऐसे में आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन को ढूंढ़ने में लग गई होगी। तो अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है। हम आपके लिए लेके आये हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस।

आर्म मेहंदी डिजाइन्स: जैसा जी हम सभी जानते है मेहंदी लगाना सभी लड़कियों को पसंद होता है। लेकिन सबसे बड़ी टेंशन जो होती है वो ये कि मेहंदी लगाने के बाद हम काम नहीं कर पाएंगे, इसलिए कई बार चाहकर भी इसे लगाना मुश्किल हेाता है। ऐसे में इन त्योहारों के लिए आर्म मेहंदी डिजाइन्स एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें हथेलियों को खुला छोड़ा जाता है और कलाई से आर्म्स तक अपने कम्फर्ट के हिसाब से मेहंदी डिजाइन्स बनाए जाते हैं।

अरेबिक पैटर्न: ग्लिटर अरेबिक पैटर्न वाली मेहंदी अभी ट्रेंड में है। हाथों को पूरा न भरते हुए कार्नर से दूसरे कार्नर तक लगने वाली इस मेहंदी को कॉलेज गोइंग गर्ल्स काफी पसंद करती हैं। बहुत कम समय में लग जाने की वजह से ये डिज़ाइन सबसे पॉपुलर हैं। वहीं आज-कल गर्ल्स अपनी जूलरी डिज़ाइन से मैच कर ग्लिटर मेहंदी बनवा रही हैं।

राजस्थानी फ्लोरल मेहंदी: इन दिनों राजस्थानी, अरबी, पाकिस्‍तानी, फ्लोरल, बेल, मोरक्कन जैसे मेहंदी डिजाइन काफी चलन में हैं। ये न केवल हाथों की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि झटपट लग भी जाती है।ये महेंदी हर उम्र की लड़कियों द्वारा पसंद की जाती है।

हैवी मेहंदी डिज़ाइन: अगर आपको हैवी मेहंदी डिज़ाइन चाहिए तो ऐसी हरी-भरी मेहंदी लगवाएं। सबसे पहले आप फोटो में देखिए ये मेहंदी न केवल स्टाइलश लुक देती है बल्कि आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।

पर्ल मोर पंखी मेहंदी: सिपंल और सोबर मेहंदी पसंद करती हैं तो पर्ल मोर पंखी मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। हाथों में बना साधारण सा मोर और उस पर सजे मोती बेहद खूबसूरत लगते हैं।

फुल हैंड मेहंदी: अगर आप नई दुल्हन हैं तो अपने हाथों पर मेहंदी का कोई ऐसा डिजाइन लगवाएं। जो ख़ूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हाथों को पूरी तरह से कवर कर ले। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए हैं, जिन्हें अपने पूरे हाथ पर मेहंदी लगाना पसंद हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, कैसे शुरू हुई ये परंपरा

दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा में किसका मेहंदी लुक है बेस्ट…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।