Onion Health Benefits: प्रतिदिन कच्चे प्याज खाने के फायदे को देखकर दंग हो जायेंगे आप, आज से ही खाना शुरू करे

प्याज हमारी ज़िन्दगी में बहुत मायने रखता है। बिना प्याज के कोई भी खाना अधूरा सा लगता है। बता दे अगर प्याज ना होता तो ना जाने हम कितने खाने का स्वाद अच्छी तरह नहीं ले पाते। प्याज जितना काटने में रुलाता है उतना ही खाने में मज़ेदार लगता है। हमें रोज खाना चाहिए कच्चा प्याज

प्याज खाने के फायदे

ONION BENEFITS: प्याज हमारी ज़िन्दगी में बहुत मायने रखता है। बिना प्याज के कोई भी खाना अधूरा सा लगता है। बता दे अगर प्याज ना होता तो ना जाने हम कितने खाने का स्वाद अच्छी तरह नहीं ले पाते। प्याज जितना काटने में रुलाता है उतना ही खाने में मज़ेदार लगता है। प्याज को हम कई तरह से इस्तमाल कर सकते है। खाने में पका कर खाने में, सलाद बना कर खाने में, और भी ऐसी कई चीजे है जो हम प्याज की मदद से आनंद ले सकते है।

प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स ,विटामिन बी 9 फोलेट और बी 6 पाइरिडोक्सिन और सी भी पाया जाता है प्याज में आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं. प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का खजाना होता है। प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं ।

कच्चे प्याज को इस्तेमाल करने के कई तरीके होते हैं. कुछ लोग इसे सलाद के रूप में लेना पसंद करते हैं, कुछ को यह पिज्जा में पसंद होता है और कुछ को यह अचार के तौर पर अच्छा लगता है।

प्रतिदिन प्याज खाने के फायदे (Onion Health Benefits) :

1. कच्चा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। प्याज में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2. प्याज में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

3. कच्चे प्याज के इस्तेमाल से बाल लंबे होते हैं। कच्चे प्याज के रस को स्कैल्प में लगाना फायदेमंद होता है।

4. प्याज का इस्तेमाल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। मधुमेह के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

5. प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में भी सहायक होते हैं।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो