बढ़ती उम्र के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने में कम रुचि क्यों दिखाती हैं महिलाएं, जानिए इसके पीछे की असली वजह

बढ़ती उम्र के साथ औरतों में फिजिकल रिलेशन (Physical Relation Tips) बनाने की इच्छा कम हो जाती है। ये ज्यादातर मेनोपोज (Post Menopause Problem) के बाद देखा जाता है। जानिए इसके पीछे की क्या वजह है।

बढ़ती उम्र के साथ औरतों में फिजिकल रिलेशन बनाने की इच्छा खत्म हो जाती है(फोटो:पिक्साबे)

अक्सर ये माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ औरतों में फिजिकल रिलेशन (Physical Relation Tips) बनाने की इच्छा कम हो जाती है। ये परेशानी औरतों में खासकर मेनोपोज (Post Menopause Problem) के बाद ज्यादा देखने मिलती है। इससे उनके रिश्ते में भी दूरियां आ जाती हैं। इतना ही नहीं, अगर वो फिजिकल रिलेशन बना भी लें तो उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है। इस समस्या के लिए ज्यादातर औरतें डॉक्टर के पास जाने से हिचकिचाती हैं। अब एक स्टडी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए इससे जुड़े कई सच्चाई बताई है।

‘मेनोपोज: द जर्नल ऑफ नार्थ अमेरिका मेनोपोज सोसाइटी(Menopause: The Journal of the North American Menopause Society)’ के रिसर्च के मुताबिक मेनोपोज के बाद औरतों में फिजिकल रिलेशन बनाने की इच्छा कम हो जाती है। इस रिसर्च में इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया गया है। इसमें बताया गया है कि जैसे-जैसे औरतों की उम्र बढ़ती है वो हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करती हैं। मेनोपोज के बाद वेजिनल ड्रायनेस और फिजिकल रिलेशन के वक्त होने वाले दर्द उनकी रुचि कम कर देते हैं। हालांकि, कई औरतें इसके लिए थेरेपीज की भी मदद लेती हैं।

यूके के 4500 औरतें जो मेनोपोज से गुजर रही हैं उन पर की गई इस स्टडी में पाया गया कि वक्त के साथ औरतों के बीच फिजिकल रिलेशन से जुड़ी एक्टिविटी में कमी आ जाती है। इसके पीछे की मुख्य वजह पार्टनर की कमी होती है, जोकि अक्सर विधवा औरतों के साथ होता है। वहीं, इसके दूसरों वजह का जिक्र करते हुए इस स्टडी में बताया गया कि पार्टनर का मेडिकल कंडीशन, औरत का मेनोपोज के बाद सेहत से जुड़ी परेशानियां और पार्टनर का कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने में असक्षमता ऐसे कई कारण हैं जिनसे ये रुचि घट जाती है।

अगर आपके पार्टनर में भी दिख रहे हैं ऐसे बदलाव, तो समझ जाएं वो दे रहा है धोखा…

वीडियो में देखिए आपके पति भी फिजिकल रिलेशन बनाने मे कतराते हैं, तो कौन-सा योगासन होगा फायदेमंद…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।