पार्टी हो या दोस्तों संग आउटिंग, हर मौके के लिए प्रियंका चोपड़ा का ये लुक है परफेक्ट, जानिए कैसे करें स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक बार फिर काफी स्टाइलिश लुक नजर आया। व्हाइट ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस मे इस एक्ट्रेस का लुक चाहे पार्टी हो या दोस्तों के साथ आउटिंग, आप भी आसानी से कॉपी कर सकती हैं। जानिए अलग-अलग मौकों पर कैसे करें इसे स्टाइल (Style Tips)।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक आप भी कॉपी कर सकती हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपना 37वां (18 जुलाई) जन्मदिन अपनी फैमिली और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मनाया था। इस दौरान वाइन कलर की ड्रेस में उनका बेहद ग्लैमरस लुक नजर आया था। बर्थडे के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस अपने स्टाइल से सोशल मीडिया पर छाईं हैं। हाल ही में व्हाइट मिडी ड्रेस में इस एक्ट्रेस का काफी कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक नजर आया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Look) के फैन क्लब ने उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें मियामी की हैं। इसमें एक्ट्रेस व्हाइट ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने जूड़ा बनाया है। मेकअप को मिनिमल रखा है। अपनी इस ड्रेस को उन्होंने खूबसूत ब्राउन हील्स के साथ पेयर किया है। गर्मियों के लिए प्रियंका ये लुक यकीनन बेहद कंफर्टेबल है। इस एक्ट्रेस का ये लुक कैजुअल होते हुए भी काफी क्लासिक है।

इस ड्रेस के बैक की बात करें, तो वो भी काफी स्टाइलिश डिजाइन में बनी है। अगर आप किसी पार्टी (Style Tips For Party) में जा रही हैं, तो इस लुक को थोड़ा ग्लैमरस टच देने के लिए आप इसके साथ रेड जैसी ब्राइट लिपस्टिक लगाएं। वहीं, इसके साथ स्टड या हूप्स पहनें। वहीं, अगर दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए जा रही हैं, तो इसे आप चोकर से भी पेयर करके ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। ऑफिस के लिए आप इसे प्रियंका की तरह ही कैजुअल रखें। ये आउटफिट हर मौके के लिए परफेक्ट च्वॉइस बन सकता है और आप अपने ट्रेंडी लुक से कहीं भी स्टाइल स्टेटमेंट आसानी से बना सकती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को सोनाली बोस ने निर्देशित किया है। इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) दिखेंगे। फरहान अख्तर के साथ प्रियंका की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले ये उनके साथ जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में दिखीं थी।

प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर हुई वायरल, ट्रोलर्स ने पूछा- अस्थमा सिर्फ दिवाली में होता है?…

वीडियो में देखिए बरेली से हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा का सफर…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।