प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस लुक से फिर ढाया कहर, ब्लैक ड्रेस में लगी बला की खूबसूरत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra At Fashion Show) का बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज नजर आया। ब्लैक ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनके इस लुक से नजरें हटाना मुश्किल था।

प्रियंका चोपड़ा का ब्लैक आउटफिट में ग्लैमरस लुक दिखा (फोटो:ट्विटर)

हमारी देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Glamorous Bold Look) अपने लुक और स्टाइल की वजह से अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। चाहे इंडियन आउटफिट हो या वेस्टर्न ये हर लुक में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं और आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकते हैं। हाल ही न्यूयॉर्क फैशन वीक (New York Fashion Week) में एक बार फिर उनका काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज नजर आया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra At Fashion Show) इस फैशन शो में ऑस्कर डी ला रेहता का रनवे शो अटेंड करने पहुंचीं थी। इस मौके पर ये एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जो बेहद ही स्टाइलिश था। फुल स्लीव वाली इस डीप नेक ड्रेस में लगा गोल्डेन चेन इसे बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक दे रहा था। इसे प्रियंका ने डार्क मरुन लिप कलर, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ पेयर किया था। यकीनन उनके इस खूबसूरत लुक से नजरें हटाना मुश्किल है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त बाद ‘द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)’ से बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो बेहद दमदार है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म मोटिवेनल स्पीकर आयशा चौधरी पर बनी है और 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये जायरा वसीम की आखिरी फिल्म होगी।

प्रियंका चोपड़ा को रोज सुबह निहारते हैं निक जोनस, एक्ट्रेस ने पति की इस हरकत को लेकर कही ये बात…

देखिए द स्काई इज पिंक फिल्म का ट्रेलर…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।