Raksha Bandhan 2019: पार्लर जाने का आपके पास नहीं है वक्त, तो इन टिप्स से पाएं चेहरे पर निखार

इस रक्षा बंधन(Raksha Bandhan 2019) जरूरी नहीं कि ग्लोइंग स्किन (How To Get Instant Glwo) के लिए आप पार्लर जाकर फेशियल कराएं। ऐसे कई टिप्स हैं जिनकी मदद से आप पलभर में चेहरे पर निखार ला सकती हैं।

इस रक्षा बंधन घर पर ही पाएं पार्लर जैसा निखार(फोटो:पिक्साबे)

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2019) इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। ये त्योहार हर भाई-बहन के लिए खास होता है। यकीनन हर पर्व की तरह इस दिन भी लड़कियां खूबसूरत दिखना चाहती है। लेकिन काम के बीच में आपको वक्त नहीं मिल रहा कि आप पार्लर जाकर फेशियल करा सकें। अगर आपके साथ ऐसा है, तो परेशान ना हों! हम बताते हैं आपको ऐसे टिप्स जिनसे मिनटों में आपके चेहरे पर निखार (How To Get Instant Glow) आ जाएगा।

1. टी-बैग्स के इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने की गलती ना करें। इसे फ्रिज में रखकर थोड़ी देर ठंडा कर लें। अब इसे पानी में डुबोकर चेहरे पर रगड़ें। इससे आपको अंडरआई एरिया में हुए किसी तरह के सूजन से भी आराम मिलेगा।

2. एक कटोरी में मिल्क क्रीम यानी मलाई निकाल लें। इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखकर अच्छी तरह ठंडा कर लें। चेहरा धोकर इसे रूई की मदद से लगाएं। इसका इस्तेमाल आज से ही शुरू कर दें।

3. टमाटर में मौजूद ब्लीचिंग प्रोपर्टी चेहरे पर निखार लाने में मदद करती है। इसकी मदद से आप अपना खुद का ब्लीचिंग पेस्ट बना सकती हैं। इसके लिए टमाटर के रस में दो चुटकी हल्दी और 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

4. बर्फ (Ice Cube Benefits) की मदद से भी आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। एक बर्फ लें और इसे कपड़े में बांधकर चेहरे पर रगड़ें। इससे पलभर में चेहरे पर ग्लो आएगा। इसके बाद हल्का मेकअप कर लें।

5. पके पपीते का गूदा लें और इसमें 1 छोटा चम्मच एलो वेरा जेल और थोड़ा गुलाबजल (Rosewater Benefits) मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

घर बैठे आप भी ट्राई कर सकती हैं मेहंदी डिजाइन, नहीं है किसी आर्टिस्ट की जरूरत…

वीडियो में देखिए गोरी रंगत पाने के घरेलू नुस्खे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।